दिल्ली के लोगों को मिली एक और नए फ्लाईओवर की सौगात, 18 किमी लंबी सड़क हुई सिग्नल फ्री

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने की दिशा में एक अच्छी खबर सामने आई है. दिल्ली में सत्तासीन आम आदमी पार्टी (AAP) की मुख्यमंत्री आतिशी ने पंजाबी बाग फ्लाईओवर का उद्घाटन कर राजधानी के लोगों को बड़ा तोहफा दिया है. इस फ्लाईओवर का निर्माण कार्य 2022 में शुरू हुआ था और 2 साल के बाद आखिरकार 21 दिसंबर 2024 को इसका निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है.

flyover bridge pul highway

इस फ्लाईओवर निर्माण से पंजाबी बाग और आसपास के क्षेत्र में ट्रैफिक जाम की समस्या से छुटकारा मिलेगा. इस फ्लाईओवर निर्माण से लोगों को बड़े स्तर पर ट्रैफिक जाम से मुक्ति मिलेगी. इसके अलावा, यह फ्लाईओवर सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने में भी कारगर साबित होगा.

350 करोड़ रूपए हुए खर्च

पंजाबी बाग क्लब रोड स्थित 1.1 किलोमीटर लंबे सिक्स लेन के इस फ्लाईओवर को वेस्ट दिल्ली इंटीग्रेटेड ट्रांजिट कॉरिडोर डेवलपमेंट के तहत तैयार किया गया है. इस फ्लाईओवर की दोनों तरफ की कुल चौड़ाई 23 मीटर है. इस फ्लाईओवर निर्माण में अनुमानित लागत 352.32 करोड़ रूपए आई है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली मेट्रो के मधुबन चौक स्टेशन पर 15 मई तक रहेगा ये बदलाव, DMRC ने बताई वजह

18 किलोमीटर सिग्नल फ्री कॉरिडोर

लोक निर्माण विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि पंजाबी बाग फ्लाईओवर निर्माण से धौलाकुआं से लेकर आजादपुर तक रिंग रोड का करीब 18 किलोमीटर लंबा हिस्सा सिग्नल फ्री हो गया है. वाहन चालक धौलाकुआं से चलकर नारायणा फ्लाईओवर, फिर मायापुरी, इसके बाद, राजा गार्डन, पंजाबी बाग, मोती नगर, चौधरी ब्रह्म सिंह और शालीमार बाग फ्लाईओवर से होते हुए सीधे निकल सकेंगे.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.