दिल्ली मेट्रो में शांतिपूर्ण सफर करने वालों के लिए परेशानी की खबर, अब ये सिस्टम हुआ लागू

नई दिल्ली | अगर आप दिल्ली मेट्रो ट्रेन में सफर करते हैं और दिल्ली की सड़कों पर ट्रैफिक जाम के शोर से बचकर शांति की उम्मीद करते हैं तो आपके लिए बुरी खबर है. ऐसा इसलिये क्योंकि अब से आपको दिल्ली मेट्रो में न सिर्फ गंतव्य स्टेशनों, यात्रा के तरीकों के बारे में सुनना होगा बल्कि विज्ञापन भी सुनने को मिलेंगे. ऐसा सिर्फ एक बार नहीं होगा बल्कि करीब डेढ़ घंटे के सफर के दौरान आपको कई बार ये सुनना पड़ सकता.

Delhi Metro

अपने डेढ़ घंटे के सफर के दौरान आपको सिर्फ दायीं या बायीं तरफ के दरवाजे खुलने की आवाज के अलावा अब विज्ञापन सुनाई देगा, जिससे बचने के लिए आपको कानो में हेडफोन लगाना पडेगा. दरअसल, दिल्ली मेट्रो शांतिपूर्ण सफर के लिए जाना जाता है. मेट्रो के अंदर किसी भी तरह की शोर की आवाज नहीं आती है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली आने- जाने वाले यात्री ध्यान दें, मालगाड़ी हादसे के बाद कई ट्रेनें डायवर्ट; फटाफट देखें लिस्ट

पहले थी ये व्यवस्था

बता दें कि इससे पहले मेट्रो में उस समय आवाज आती है जब स्टेशन आने वाला होता है. तब स्टेशन के आगमन की जानकारी दी जाती है. बार-बार विज्ञापन से लोगों को भी काफी परेशानी हो सकती है क्योंकि कई लोगों को शोर ज्यादा पसंद नहीं होता है.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.