दिल्ली के सरकारी स्कूलों में शुरू हुई नर्सरी एडमिशन की दौड़, आज से मिलेंगे आवेदन फार्म; देखें पूरा शेड्यूल

नई दिल्ली | आज 1 मार्च 2025 से राजधानी दिल्ली के सरकारी स्कूलों (Delhi Govt School) में नर्सरी से पहली कक्षा तक की दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई है. केवल दिल्ली में रहने वाले विद्यार्थी ही इसके पात्र माने जाएंगे. इसके तहत, 15 मार्च तक विद्यालयों से ऑफलाइन फार्म प्राप्त कर उन्हें वहां रखे गए ड्रॉप बॉक्स में डाला जा सकता है.

Homework

इस विषय में शिक्षा निदेशालय की स्कूल शाखा द्वारा विस्तृत निर्देश जारी किए गए हैं, जिनके अनुसार सुबह की पाली वाले स्कूलों में सुबह 8:30 से 11:30 तक और शाम की पाली वाले स्कूलों में दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 तक फॉर्म लिए जा सकते हैं.

आवेदन प्रक्रिया

इस विषय में जानकारी देते हुए जामा मस्जिद स्थित चश्मा स्कूल की शिक्षिका निशात ने बताया कि नर्सरी और पहली कक्षा में 40 सीटों के लिए दाखिले किए जाएंगे. यदि किसी अभिभावक को फॉर्म भरने में कोई दिक्कत आती है, तो वह स्कूल से संपर्क कर सकता है. जो भी अभिभावक अपने बच्चों को दाखिला दिलवाना चाहते हैं, वह नियमानुसार आवेदन फार्म को भरकर दस्तावेजों को साथ लगाकर स्कूल में रखे ड्रॉप बॉक्स में डाल दें.

यदि आवेदन में कोई कमी पाई जाती है, तो उसकी सूचना 18 मार्च को नोटिस बोर्ड पर लगा दी जाएगी. इसके बाद, इन कमियों को दूर करके अभिभावक स्कूल समय में 18 और 19 मार्च को पहुंच सकते हैं. दाखिले संबंधित सभी जानकारियां स्कूल के गेट पर चस्पा की जाएंगी.

यह भी पढ़े -  अब सफर होगा और भी आसान, दिल्ली में बनेगा नया अंडरग्राउंड मेट्रो रूट; चलेंगी ड्राइवरलेस ट्रेनें

ड्रॉ के माध्यम से होगा चयन

यदि सरकारी स्कूलों में उपलब्ध सीटों से ज्यादा आवेदन मिलते हैं, तो बच्चों का चयन ड्रॉ के माध्यम से करवाया जाएगा. 20 मार्च को सुबह की पाली वाले स्कूलों में 11:00 बजे और सामान्य पाली वाले स्कूलों में दोपहर 3:00 बजे अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्यों की मौजूदगी में ड्रॉ का आयोजन करवाया जाएगा. इसके बाद, चयनित विद्यार्थियों की सूची स्कूल के नोटिस बोर्ड पर 21 मार्च को लगा दी जाएगी. 22 मार्च से दाखिला करवाया जा सकेगा. यदि कोई सीट बचती है, तो 2 अप्रैल और 5 अप्रैल को वेटिंग लिस्ट भी जारी की जाएगी.

इन लोगों को मिलेगी प्राथमिकता

निदेशालय द्वारा जारी किए गए निर्देशों के अनुसार, सर्वोदय विद्यालय के एक किलोमीटर के दायरे में रहने वाले ऐसे बच्चे, जिनके 1 किलोमीटर के दायरे में कोई सर्वोदय विद्यालय नहीं है, इस दाखिला प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं. वहीं, जो विद्यार्थी 3 किलोमीटर के दायरे में आते हैं, उन्हें दाखिलों में प्राथमिकता दी जाएगी. जिन विद्यार्थियों की दूरी 3 किलोमीटर से ज्यादा है, उन्हें सुरक्षित आवाजाही को लेकर अभिभावकों से हलफनामा दाखिल करवाना होगा.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts