अब दिल्ली में अपने घर का सपना होगा पूरा, DDA की 3 आवासीय योजनाओं को मिली हरी झंडी

नई दिल्ली | सोमवार को दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) की बैठक में 3 नई आवासीय योजनाओं को मंजूरी दी गई है. उपराज्यपाल वीके सक्सेना की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में नरेला, सिरसपुर और लोकनायक पुरम के फ्लैटों पर 25% तक की छूट देने का निर्णय लिया गया. यह योजना राष्ट्रीय राजधानी के विभिन्न स्थानों पर निर्माण और अन्य श्रमिकों, पीएम- विश्वकर्मा और पीएम- स्वनिधि योजना के लाभार्थियों, ऑटो और कैब चालकों, महिलाओं और पूर्व सैनिकों के लिए चलाई गई है.

flat

इन्हे मिलेगी छूट

DDA द्वारा सोमवार को जारी किए गए बयान के अनुसार प्राधिकरण द्वारा कुछ श्रेणियां के लोगों के लिए DDA सस्ता घर आवास योजना 2024 और DDA मध्यम वर्ग की आवास योजना 2024 के तहत फ्लैट्स पर 25% तक छूट देने की इजाजत दे दी गई है.

इस योजना के तहत ऑटो- रिक्शा चालक (परमिट धारक), कैब चालक, महिलाएं, एससी/ एसटी, युद्ध विधवाएं, विकलांग व्यक्ति, पूर्व सैनिक और वीरता पुरस्कार प्राप्तकर्ता और पीएम- एसवीनिधि योजना के लाभार्थी शामिल माने जाएंगे. इसके तहत, नरेला (सभी श्रेणियां), सिरसपुर (एलआईजी) और लोकनायकपुरम (एलआईजी) में उपलब्ध फ्लैट्स में से 25% पहले आओ पहले आप पाओ के आधार पर दिए जाएंगे.

यह भी पढ़े -  दिल्ली में जलभराव खत्म करने की तैयारी, 266 किमी नालों का होगा निर्माण और सुधार

31 मार्च 2025 तक होंगे उपलब्ध

लोकनायकपुरम (एमआईजी) में 10% फ्लैट भी छूट योजना के लिए आरक्षित रखे जाएंगे. 31 मार्च 2025 तक सीमित अवधि के लिए इस योजना को उपलब्ध करवाया जाएगा. इसके अलावा, डीडीए विशेष आवास योजना 2025 के तहत वसंत कुंज, द्वारका, रोहिणी, अशोक पहाड़ी और जहांगीरपुरी जैसे इलाकों में 110 फ्लैट्स बेचे जाएंगे. वसंत कुंज में फ्लैट ई- नीलामी और बाकी स्थान पर पहले आओ पहले पाओ के आधार पर बेचे जाएंगे.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts