दिल्ली के इन इलाकों में सफर करने वालों की होगी मौज, आज शुरू होगा एक और नया फ्लाईओवर

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और NCR क्षेत्र के लोगों को आज एक और नए फ्लाईओवर की सौगात मिलेगी. दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी आज आनंद विहार से अप्सरा बॉर्डर के बीच सिग्नल फ्री परियोजना का उद्घाटन करेंगी. इस प्रोजेक्ट में पेड़ रूकावट बनें हुए हैं, लेकिन फ्लाईओवर पर ट्रैफिक संचालन को हरी झंडी दिखा दी जाएगी.

Flyover Highway

इन इलाकों में सफर होगा आसान

इस फ्लाईओवर के शुरू होने से पूर्वी दिल्ली, ट्रांस हिंडन और नोएडा के बीच सफर करने वालों को बड़ी राहत पहुंचेगी. करीब 1.44 किमी लंबे कॉरिडोर के 3 सिग्नल व ट्रैफिक जाम में फंसे बिना सफर करना सरल हो जाएगा. आनंद विहार मेगा ट्रांसपोर्ट हब तक पहुंचना भी सुगम होगा.

समय और ईंधन की होगी बचत

लोक निर्माण विभाग (PWD) विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि इस फ्लाईओवर से रोजाना डेढ़ लाख के करीब वाहन गुजरेंगे. इससे जहां उनका 11 मिनट का समय बचेगा, तो वहीं 1.50 लाख टन के करीब कार्बन डाई आक्साइड का उत्सर्जन भी कम होगा. इसके अलावा, 16.57 लाख लीटर ईंधन की खपत भी कम होगी. उन्होंने बताया कि आनंद विहार- अप्सरा बॉर्डर के बीच सीधा जाने वाला ट्रैफिक एलिवेटेड काॅरिडोर से गुजरेगा, जबकि सड़क के दोनों ओर बसी घनी आबादी के लोग इसके नीचे से सफर कर सकेंगे.

यह भी पढ़े -  ऑटो- पेमेंट के लिए बार- बार OTP डालने से मिलेगा छुटकारा, RBI ने जारी किया नया नियम

ट्रैफिक जाम की समस्या से मिलेगा छुटकारा

दो हिस्सों में ट्रैफिक बंटने से जाम से छुटकारा मिलेगा. फिलहाल, कॉरिडोर के नीचे पड़ने वाली श्रेष्ठ विहार, रामप्रस्थ और विवेक विहार की 3 लाल बत्ती बंद कर दी गई हैं. वाहनों के लिए बैक टू बैक यूटर्न व्यवस्था लागू की गई है. कॉरिडोर के आसपास बसी कॉलोनियों के लोगों की सहूलियत के लिए कॉरिडोर पर चढ़ने व उतरने के लिए दो जगहों पर लूप भी बनाए गए हैं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.