दिल्ली को जल्द मिलेगी पहले डबलडेकर फ्लाईओवर की सौगात, ऊपर मेट्रो और नीचे रफ्तार भरेगी गाडियां

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ट्रैफिक संचालन को सुगम बनाने की दिशा में निरंतर नए प्रयास किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में मेट्रो की पिंक लाइन पर डबल डेकर कॉरिडोर के अधूरे पड़े फ्लाईओवर के निर्माण कार्य को पूरा करने की कवायद शुरू कर दी गई है. दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) ने बताया कि जून महीने तक टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी और इसके बाद इस साल के आखिर तक फ्लाईओवर के रैंप निर्माण कार्य को पूरा कर लिया जाएगा.

Double Decker Flyover

दोनों साइड रैंप निर्माण कार्य पकड़ेगा रफ्तार

दिल्ली मेट्रो के चौथे चरण में बनें पिंक लाइन विस्तार के तहत मौजपुर- मजलिस पार्क कॉरिडोर पर यमुना विहार से भजनपुरा के बीच डबल डेकर फ्लाईओवर का निर्माण कार्य मेट्रो कॉरिडोर के साथ शुरू हुआ था. इस कॉरिडोर के सबसे ऊपरी डेक पर मेट्रो कॉरिडोर बनाया गया था जिसपर पिछले महीने मेट्रो परिचालन को हरी झंडी दिखाई जा चुकी है. वहीं, फ्लाईओवर निर्माण कार्य अभी तक अधूरा पड़ा है. लगभग डेढ़ किलोमीटर लंबे इस कॉरिडोर पर फ्लाईओवर का वायाडक्ट बन चुका है.

DMRC के एक अधिकारी ने बताया कि अब फ्लाईओवर की दोनों साइड रैंप निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की गई है. फ्लाईओवर की दोनों साइड रैंप का निर्माण कर उसे सड़क से जोड़ा जाएगा. इसके बाद, यह कॉरिडोर वाहनों की आवाजाही के लिए तैयार हो जाएगा. इस कॉरिडोर पर ऊपर मेट्रो और नीचे गाडियां चलने का अद्भूत नजारा देखने को मिलेगा.

यह भी पढ़े -  PF खाताधारकों को जून महीने में मिलेगा ब्याज का पैसा, फटाफट जानें बैलेंस चेक करने का तरीका

ट्रैफिक जाम से मिलेगा छुटकारा

दिल्ली मेट्रो के एक अधिकारी ने बताया कि इस डबल डेकर फ्लाईओवर पर वाहनों का आवागमन शुरू होने पर दिल्ली के कई इलाकों को ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी. लोगों को शहर की भीड़- भाड़ भरी सड़कों से छुटकारा मिलेगा और वे फ्लाईओवर से होते हुए अपने सफर को आरामदायक बना सकेंगे.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.