दिल्लीवासियों को जल्द मिलेगी नए एलिवेटेड कॉरिडोर की सौगात, मात्र 20 मिनट में पहुंच जाएंगे AIIMS

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर में ट्रैफिक संचालन को सुगम बनाने की दिशा में निरंतर नए प्रयास किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में पूर्वी दिल्ली से दक्षिणी दिल्ली के बीच सफर को सिग्नल फ्री और सुगम बनाने वाली बहुप्रतीक्षित बारापुला Phase- 3 एलिवेटेड कॉरिडोर प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य लगभग पूरा होने की कगार पर पहुंच चुका है.

Elevated Road

एम्स का सफर बनेगा आसान

दिल्ली सरकार के एक अधिकारी ने बताया कि इस महत्वकांक्षी प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य लगभग जुलाई महीने में पूरा कर लिया जाएगा. इस एलिवेटेड कॉरिडोर की बदौलत मयूर विहार पॉकेट-1 से एम्स की दूरी मात्र 20 मिनट में तय हो सकेगी. वर्तमान में इस दूरी को तय करने में लगभग 45 मिनट का समय लगता है. यह कॉरिडोर मयूर विहार पॉकेट-1 से सीधे सराय काले खां से जुड़ेगा.

1,635 करोड़ रुपए की लागत से निर्माणधीन यह सड़क मार्ग मयूर विहार पॉकेट- 1 से दक्षिण दिल्ली (AIIMS) को जोड़ने वाला सिक्स लेन एलिवेटेड कॉरिडोर होगा. इसके बनने से खराय काले खां, रिंग रोड, DND फ्लाईओवर और NH- 24 से ट्रैफिक जाम के झंझट को दूर करने में मदद मिलेगी. इसके चालू होने से लाखों लोगों के लिए आवाजाही आसान हो जाएगी और उन्हें आरामदायक यात्रा का अनुभव मिलेगा.

यह भी पढ़े -  खुशखबरी: दिल्ली से रोहतक के बीच आवागमन करेगी DTC की इलेक्ट्रिक AC बसें, फटाफट देखें रूट

जल्द मिलेगी सौगात

इस परियोजना पर 98% से ज्यादा काम पूरा हो चुका है और बाकी बचे काम में मुख्य रूप से अंतिम संरचनात्मक जुड़ाव और अंतिम फिनिशिंग शामिल है जबकि कुछ पिलर पर गर्डर रखने का काम बचा हुआ है. लोक निर्माण विभाग द्वारा पूरे हो चुके भाग पर सड़क निर्माण कार्य शुरू कर दिया है. विभाग का कहना है कि लोगों को बहुत जल्द इस शानदार प्रोजेक्ट का तोहफा मिलेगा जिसके बाद उनके लिए सफर करना फर्राटेदार हो जाएगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.