नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की झुग्गी- बस्तियों में रहने वाले लोगों के लिए नए साल पर बड़ी खुशखबरी सामने आई है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 3 जनवरी को इन गरीब परिवारों को नए घर की सौगात देंगे. पीएम अशोक विहार में “स्वाभिमान फ्लैट्स” योजना के तहत 1,645 नए फ्लैटों की चाबियां सौंपेंगे. बता दें कि दिल्ली डेवलपमेंट ऑथोरिटी (DDA) द्वारा “जहां झुग्गी, वहां घर” योजना के तहत निवासियों के लिए फ्लैट तैयार किए हैं.
केंद्र सरकार वित्त वर्ष 2024- 25 और वित्त वर्ष 2028- 29 के बीच प्रधानमंत्री आवास योजना- ग्रामीण (PMAY- G) के तहत अतिरिक्त 2 करोड़ आवास गरीबों को उपलब्ध कराएगी. ग्रामीण विकास मंत्रालय ने मंगलवार को जारी अपनी वार्षिक समीक्षा में यह बात कही है.
दिल्लीवासियों को नए साल में मिलेगी ये सौगातें
- एम्स के एमरजेंसी वार्ड में इलाज कराने आ रहे मरीजों को नया क्रिटिकल केयर सेंटर मिलेगा. मौजूदा समय में एमरजेंसी वार्ड के पास 200 बिस्तर हैं. इनमें से रोजाना केवल 50 बेड पर ही मरीजों की भर्ती होती है. क्रिटिकल केयर सेंटर बनने के बाद 200 बिस्तर बढ़ जाएंगे.
- डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में नए सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक की शुरुआत होगी. इससे सभी सेवाएं ब्लॉक में शिफ्ट हो जाएंगी और साथ ही, ब्लॉक में सभी विभागों के लिए 40 बेड आरक्षित होंगे. इससे मरीजों को पहले के मुकाबले ज्यादा बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा.
महिलाओं के लिए अच्छी खबर
- बांझपन से परेशान महिलाओं के लिए लेडी हार्डिंग अस्पताल में आईवीएफ सेंटर शुरू होगा. महिलाओं के इलाज के लिए इस अस्पताल में आईवीएफ सेंटर तैयार किया गया है, जिसकी बहुत जल्द सौगात मिलेगी.
- डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में कैंसर के इलाज की सुविधा मिलेगी.
- एम्स व हाईकोर्ट के नजदीक निर्माणाधीन फुटओवर ब्रिज पूरा होगा. इससे लोगों का सड़क के आर-पार जाना आसान हो जाएगा.
