फाइनेंस डेस्क | वित्तीय वर्ष 2025- 26 का बजट पेश किया जा चुका है, अब नजर रिजर्व बैंक पर है. बता दे कि 5 से 7 फरवरी के बीच मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी की जरूरी बैठक होनी है. देखना होगा कि रिजर्व बैंक की तरफ से ब्याज दरों में कमी की जाती है या नहीं. देश में आर्थिक वृद्धि की रफ्तार बढ़ाने के लिए खपत बढ़ाना काफी जरूरी माना जा रहा है. बजट में इनकम टैक्स में बड़ी राहत दी जा सकती है, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की तरफ से सालाना 12 लाख रुपए तक की आय को टैक्स फ्री कर दिया गया है.
जल्द होगी मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी की जरूरी बैठक
नई रिज्यूम में अब तक छूट की यह सीमा 7 लाख रुपए हुआ करती थी. आनंद राठी ग्रुप के सह- संस्थापक और वाइस चेयरमैन प्रदीप गुप्ता की तरफ से जानकारी देते हुए बताया गया कि इनकम टैक्स में छूट से खपत बढ़ने की भी उम्मीद है. आर्थिक जानकारों का कहना है कि सरकार को RBI और सरकारी बैंकों से कुल मिलाकर 2.56 लाख करोड रुपए तक का डिविडेंड मिल सकता है, बीते वित्तीय वर्ष में भी सरकार को 2.30 लाख करोड रुपए का डिविडेंड मिला था.
ब्याज दरो में हो सकती है इतनी कमी
यदि रिजर्व बैंक ब्याज की दरों में कुछ कमी करता है, तो आम लोगों पर ईएमआई का बोझ कम होगा इससे अतिरिक्त बचत होगी. बैंक ऑफ़ अमेरिका सिक्योरिटीज यानी की बोफाएस इंडिया के अर्थशास्त्रीय राहुल बाजोरिया और एलोरा सिक्योरिटीज की इकोनॉमिक्स गरिमा कपूर को उम्मीद है कि आरबीआई फरवरी में रेपो रेट 0.25 से घटकर 6.25 कर देगा. अब देखना होगा कि आरबीआई की तरफ से रेपो रेट में कमी की जाती है या नहीं इसके लिए आपको दो दिन इंतजार करना होगा.
