दिल्लीवालों के लिए बड़ी खुशखबरी, इन त्यौहारों पर मुफ्त मिलेंगे गैस सिलेंडर; सरकार ने दी मंजूरी

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से गरीब वर्ग के परिवारों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है. यहां होली और दिवाली पर्व पर गरीब परिवारों को मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर देने की योजना को सीएम रेखा गुप्ता की अध्यक्षता वाली मंत्रिमण्डल की टीम ने मंजूरी प्रदान कर दी है. होली पर्व पर पात्र लाभार्थियों को पहले गैस सिलेंडर की कीमत सीधा बैंक अकाउंट में जमा कर दी जाएगी.

Gas Cylinder

सूत्रों ने बताया कि जिन EWS परिवारों की महिलाओं के पास राशन कार्ड होगा, उन्हें होली और दीवाली के अवसर पर एक-एक मुफ्त गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा. इसके अलावा, आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को 500 रुपये में सब्सिडी वाला सिलेंडर देने की योजना भी लागू की जाएगी.

दिल्लीवालों के लिए खुशखबरी

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने चुनाव घोषणापत्र में यह वादा किया था और मंगलवार को दिल्ली कैबिनेट ने इसे पूरा करते हुए इस योजना के लिए 300 करोड़ रुपए की धनराशि मंजूर कर दी है. सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली सरकार की मुहर लगने के बाद इस संबंध में आदेश सीधे संबंधित विभाग को भेजा जाएगा. वहां से महिलाओं के बैंक अकाउंट में राशि भेजने की प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा.

यह भी पढ़े -  दिल्ली में जलभराव खत्म करने की तैयारी, 266 किमी नालों का होगा निर्माण और सुधार

4 मार्च को देशभर में होली का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा और उससे पहले दिल्ली में रहने वाली पात्र महिलाओं को दिल्ली सरकार द्वारा रसोई गैस सिलेंडर की राशि उनके बैंक अकाउंट में भेज दी जाएगी.

चुनावी वादों को करेंगे पूरा

दूसरे रसोई गैस सिलेंडर की राशि दिवाली पर्व के शुभ अवसर पर लाभार्थी महिलाओं के बैंक अकाउंट में भेज दी जाएगी. इस तरह हर साल उन्हें दो रसोई गैस सिलेंडर की राशि बैंक खाते में दिल्ली सरकार द्वारा दी जाएगी. इस मौके पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान दिल्ली की जनता से किए गए सभी वादों को हमारी सरकार द्वारा पूरा किया जाएगा. होली और दिवाली पर्व पर रसोई गैस सिलेंडर की राशि मिलने से गरीब परिवारों को फायदा पहुंचेगा. इससे उनके त्यौहारों की खुशियां दोगुनी हो जाएगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.