नई दिल्ली | आमतौर पर हर महीने की 1 तारीख को कई नियमों में बदलाव किए जाते हैं, जिनमें EPFO से लेकर बाकी बदलाव शामिल हैं. अब की बार एक जनवरी को नया साल शुरू हो जाएगा और इस दिन से कई बड़े बदलाव भी लागू हो जाएंगे. इन बदलावों से आपके ऊपर काफी प्रभाव पड़ना तय माना जा रहा है. आज हम आपको इसी बारे में जानकारी देंगे.
कारों की कीमतों में होगा बदलाव
1 जनवरी 2025 के बाद अगर आप गाड़ी खरीदते हैं तो आपको ज्यादा पैसा देना पड़ सकता है. प्रमुख ऑटो कंपनियां जैसे मारुति सुजुकी, हुंडई, महिंद्रा और बीएमडब्ल्यू, ने गाड़ियों की कीमत 3% तक बढ़ाने का फैसला किया है.
राशन कार्ड के लिए जरूरी हुई केवाईसी
सरकार द्वारा राशन कार्ड उपभोक्ताओं के लिए भी एक अहम नियम जारी किया है. 31 दिसंबर 2024 तक जिन्होंने ई केवाईसी प्रक्रिया पूरी नहीं करवाई होगी, ऐसे राशन कार्ड्स को नए साल से रद्द कर दिया जाएगा. ऐसे में अगर आपने अभी तक ई केवाईसी की प्रक्रिया पूरी नहीं करवाई है, तो इसे तुरंत ही करवा ले.
पेंशन निकासी के नियमों में बदलाव
नए साल से अब ईपीएफओ के पेंशन भोगियों को काफी सुविधा मिलने वाली है, क्योंकि अब वह देश भर के किसी भी बैंक से अपनी पेंशन को निकलवा पाएंगे. इसके लिए आपको ज्यादा वेरिफिकेशन की भी जरूरत नहीं पड़ेगी.
ईपीएफओ खाताधारकों को मिलेगी एटीएम सुविधा
1 जनवरी 2024 से ईपीएफओ खाता धारकों को भी काफी सहूलियत मिलने वाली है, क्योंकि नए साल से ईपीएफओ खाताधारक एटीएम के माध्यम से भी अपनी जमा राशि को निकलवा पाएंगे. सरकार जल्दी इस विषय में नए बदलाव लागू करने वाली है.
FD के नियमों में बदलाव
भारतीय रिजर्व बैंक ने NBFCs और HFCs के लिए FD से जुड़े नियमों में बदलाव किया है. 1 जनवरी 2025 से यह नए नियम लागू होंगे.
अमेरिका वीजा के नए नियम
1 जनवरी 2025 से भारत में अमेरिकी दूतावास द्वारा नॉन एग्रीमेंट वीजा के लिए एक बार अपॉइंटमेंट रीशेड्यूल करने की सुविधा दी जाएगी, उसके बाद अगर अपॉइंटमेंट शेड्यूल की जाती है तो उस पर अतिरिक्त शुल्क देना होगा.
अगले महीने 15 दिन बंद रहेंगे बैंक
अगले महीने कल 15 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं, ऐसे में आपको अगर बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है तो उसे जल्दी ही निपटा लें, क्योंकि रविवार, दूसरे और चौथे शनिवार के चलते व बाकी त्योहारों के कारण जनवरी में 15 दिन तक बैंक बंद रहने वाले हैं. हालांकि, अभी तक आरबीआई द्वारा इस बारे में आधिकारिक छुट्टियों की लिस्ट जारी नहीं की गई है.
