नई दिल्ली | शिक्षा मंत्रालय द्वारा देश भर के 5वीं और 8वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए बड़े बदलाव किए गए हैं. इन नए नियमों के तहत, यदि कोई विद्यार्थी वार्षिक परीक्षा में फेल होता है, तो उसे टीचर उस कक्षा में भी फेल कर पाएंगे. हालाँकि, 2 महीने के बाद विद्यार्थी को दोबारा एग्जाम देने का मौका मिलेगा, उसमें भी यदि विद्यार्थी असफल रहता है तो उसे उसी कक्षा में दोबारा पढ़ाई करनी होगी.
16 दिसंबर से लागू हुए नियम
भारत सरकार ने नए नियमों के लिए गजट नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है. 16 दिसंबर 2024 से यह नियम पूरे देश में लागू हो चुके हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अब तक 8वीं कक्षा के किसी भी विद्यार्थी को फेल न करने के नियम लागू थे. अगर विद्यार्थी की रिजल्ट में कमजोर स्थिति होती थी, तो उसे कुछ समय के लिए उसी कक्षा में रखा जाता था और दोबारा परीक्षा लेकर अगली कक्षा में भेजा जाता था, लेकिन इसके लिए भी विद्यार्थी के पेरेंट्स की सहमति लेनी जरूरी होती थी.
मिलेगा एक मौका
नए नियमों के तहत, यदि विद्यार्थी वार्षिक परीक्षा में फेल होता है तो उसे परीक्षा में बैठने का दोबारा मौका मिलेगा. अगर विद्यार्थी दोबारा परीक्षा में असफल होता है, तो उसे उसी कक्षा में रखा जाएगा. शिक्षकों द्वारा विद्यार्थी की परफॉर्मेंस का आकलन किया जाएगा और विद्यार्थी को सिखने में क्या कमी महसूस हो रही है, उसे दूर करने के लिए एक्सपर्टस को नियुक्त किया जाएगा. ऐसे कमजोर विद्यार्थियों की स्कूल के प्रधानाध्यापक सूची बनाएंगे और उनके डेवलपमेंट की रेगुलर निगरानी भी करेंगे.
