नई दिल्ली | अगर आप भी सोने और चांदी की कीमतों में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आज की यह खबर आपके लिए है. बता दे कि आज फिर से गोल्ड और सिल्वर की कीमतों में बदलाव देखने को मिला है, आज हम आपको 24 कैरेट और 22 कैरेट गोल्ड की नई कीमतों के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले हैं. इन दिनों सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है, जिससे निवेशक भी काफी खुश दिखाई दे रहे हैं.
सोने की कीमतों ने बनाया नया रिकॉर्ड
24 कैरेट गोल्ड की कीमतों की बात की जाए, तो कीमतों ने एक नया ही इतिहास बना दिया है जो टाइम हाई पर कीमत पहुंच चुकी है. 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 86430 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है. इसके विपरीत, चांदी की कीमतों में भी आज उछाल देखने को मिला है. चांदी की कीमतों में 977 रूपये तक की तेजी देखने को मिली है, जिसके बाद कीमत 97 हजार रुपए को पार कर गई है गोल्ड की कीमतों में भी 740 रुपए की तेजी दर्ज की गई है.
कीमतों में आया इतना उछाल
इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की तरफ से नई कीमती जारी की गई है, हम आपकी जानकारी के लिए बता दे कि इन कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं की गई है यानी कि आपके शहर में कीमत 1000 रुपए से 2000 महंगी भी मिल सकती है. आमतौर पर ज्वेलरी के लिए 22 कैरेट गोल्ड का ही इस्तेमाल किया जाता है.
22 कैरेट गोल्ड की कीमतों की बात की जाए तो वह 78492 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई है, आज कीमतों में 678 रुपए तक की तेजी देखने को मिली है. इस तेजी के साथ ही इस साल अब तक सोने की कीमतों में 10690 रुपए तक की वृद्धि देखने को मिल चुकी है, चांदी की कीमत 1093 रूपये महंगा हुई है.
86 हजार के पार पहुंची कीमतें
4 फरवरी 2025 को सोने की कीमत अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई थी, परंतु अब लगातार सोने की कीमतें नया रिकॉर्ड बना रही है. अब वर्तमान कीमत 86000 के आंकड़े को भी पार कर गई है, अगर आप भी गोल्ड में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आने वाले दिनों में कीमतों में और भी उछाल देखने को मिलने वाला है.
