नई दिल्ली, Railway New Rules Update | 1 जुलाई 2025 से भारतीय रेलवे की तरफ से तत्काल टिकट बुकिंग व्यवस्था से जुड़े हुए नियमों में कई बड़े बदलाव किए जा रहे हैं. अगर आप भी अक्सर ट्रेन में सफर करते हैं, तो आज की यह खबर आपके लिए काफी खास होने वाली है. अब इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन (IRCTC) की वेबसाइट या मोबाइल ऐप से तत्काल टिकट बुक करने के लिए आपको अपने आधार से लिंक अकाउंट और ओटीपी बेस्ट वेरिफिकेशन भी करना होगा, इसे अनिवार्य कर दिया गया है. आज हम आपको इसी के बारे में जानकारी देने वाले है.
इन नियमों में बदलाव
जानकारी देते हुए बताया गया कि 15 जुलाई से हर तत्काल बुकिंग पर आधार से जुड़ा ओटीपी दर्ज करना होगा, जिससे की बुकिंग करते समय यूजर की पहचान सुनिश्चित की जा सके. रेल मंत्रालय की तरफ से इस संबंध में जरूरी दिशा- निर्देश भी जारी किए गए हैं. इसमें जानकारी देते हुए बताया गया कि इन बदलावों को करने का मुख्य उद्देश्य बुकिंग प्रक्रिया में पारदर्शिता लाना, फर्जी एजेंट द्वारा टिकट की कालाबाजारी पर रोक लगाना और जरूरतमंद यात्रियों को इमरजेंसी के समय पर टिकट उपलब्ध करवाना है.
टिकट बुक के लिए करनी होगी OTP वेरीफिकेशन
15 जुलाई से अगर आप ऑनलाइन तत्काल टिकट बुक करवाते हैं, तो आपको ओटीपी वेरीफिकेशन से होकर गुजरना होगा. अब आप सोच रहे होंगे कि आपको किस प्रकार IRCTC अकाउंट को आधार से लिंक करना है और तत्काल टिकट बुक करने का आसान तरीका क्या होने वाला है. भारतीय रेलवे की तरफ से लागू किए गए इन नए नियमों का मुख्य उद्देश्य प्रदर्शित लाना है. आपको ऑफिशल वेबसाइट पर भी इन नियमों के बारे में विस्तार से जानकारी मिल जाएगी. साथ ही, आपको यह भी पता चल जाएगा कि आप किस प्रकार आसानी से इस अकाउंट से लिंक कर सकते हैं.
इस प्रकार करें लिंक
- इसके लिए आपको सबसे पहले आईआरसीटीसी की ऑफिशल वेबसाइट या ऐप पर लॉगिन कर लेना है.
- इसके बाद, आपको क्रैडेंशियल्स आईडी पासवर्ड के साथ लॉगिन करना है.
- अब माय अकाउंट पेज पर आकर आपको ऑथेंटिक यूजर पर क्लिक करना है.
- अपना आधार नंबर या VID डाले. अब सेंड ओटीपी पर क्लिक करें.
- जैसे ही आप ओटीपी वेरीफाई करेंगे, लिंक की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी.
