नई दिल्ली | भारतीय रेलवे यात्रियों की सुविधा में इजाफा करने के उद्देश्य से निरंतर नए प्रयास कर रहा है. इसी कड़ी में अब रेल मंत्रालय ने यात्रियों के लिए नया सुपर ऐप लांच किया है. इस सुपर ऐप का नाम SwaRail है. इस एप्लिकेशन को सेंटर फॉर रेलवे इन्फर्मेशन सिस्टम (CRIS) ने विकसित किया है. यह ऐप भारतीय रेल से जुड़ी सभी सर्विसेज को एक जगह पर ऑफर करता है.
एक प्लेटफॉर्म पर मिलेगी यह सुविधाएं
इस ऐप्लिकेशन में ऑफर की जाने वाली सेवाओं में रिजर्ड टिकट बुकिंग, अनरिजर्ल्ड टिकट और प्लैटफॉर्म टिकट बुकिंग, पार्सल से जुड़ी इन्क्वायरी, ट्रेन सहित PNR स्टेटस की जानकारी, खाने का ऑर्डर और कंप्लेन मैनेजमेंट के लिए रेल मदद शामिल हैं. ऐप को अभी ऐंड्रॉयड और iOS के लिए बीटा वर्जन में ऑफर किया जा रहा है.
कई नए फीचर्स से लैस होगी ऐप्लिकेशन
इंडियन रेलवे की नई सुपर ऐप्लिकेशन सिंगल साइन- ऑन और ईजी ऑनबोर्डिंग/ साइन- अप जैसे कई ट्रैवल असिस्टेंस फीचर से भी लैस होगी. सिंगल साइन- ऑन फीचर की मदद से यूजर एक ही यूजरनेम और पासवर्ड से इंडियन रेलवे की सभी सर्विसेज को ऐक्सेस कर सकेंगे. खास बात है कि इन्हीं डीटेल्स को एंटर करके यूजर इंडियन रेलवे के दूसरे ऐप जैसे IRCTC RailConnect और UTS Mobile App आदि को भी यूज कर सकते हैं. ऐप में ऑफर किया जा रहा ईजी ऑनबोर्डिंग/ साइन- अप फीचर यूजर्स को मौजूदा रेल कनेक्ट और UTS ऐप के यूजरनेम और पासवर्ड से सुपर ऐप यानि SwaRail में लॉग- इन की सुविधा देता है.
साइन- अप प्रोसेस को यूजर एक्सपीरियंस के लिए बेहतर बनाने और ऐप को आसानी से उपलब्ध कराने के लिए आसान रखा गया है. एक बार लॉग- इन होने के बाद यूजर इस ऐप को m- PIN या बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन से ऐक्सेस कर सकेंगे. रेल मंत्रालय ने इसे ऑल- इन- वन ऐप बताया है. अब तक यूजर्स को रिजर्ल्ड और अनरिजर्व्ह टिकट बुकिंग के अलावा ट्रेन के रनिंग स्टेटस की जानकारी के लिए अलग- अलग ऐप्लिकेशन की जरूरत पड़ती थी, लेकिन यह नई ऐप्लिकेशन इस समस्या को खत्म करने वाला है क्योंकि इसमें एक जगह पर ही कई सेवाओं का लाभ मिलेगा.
