दिल्ली के इस इलाके को मिला 6 मंजिला हाईटेक पार्किंग स्थल का तोहफा, एक साथ खड़ी हो सकेगी 2 हजार गाडियां

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लोगों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है. बता दें कि दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने नेहरू प्लेस के मुख्य बाजार में 6 मंजिला सुपर हाईटेक मल्टी लेवल पार्किंग का शुभारंभ कर दिया है. इस आधुनिक पार्किंग में लगभग 2 हजार गाड़ियों को खड़ी करने की व्यवस्था की गई है. यह परियोजना DDA द्वारा 62 करोड़ की लागत से विकसित की गई है. अधिकारियों के अनुसार यह पार्किंग आधुनिक सुविधाओं से लैस है, इसमें वाहन चालकों को तेज, सुरक्षित और व्यवस्थित पार्किंग का अनुभव होगा.

Parking

पार्किंग में क्या है खास?

यह पार्किंग 6 मंजिला होने के साथ- साथ 2 हजार गाड़ियों को खड़ी करने की क्षमता रखती है. इसमें CCTV कैमरे लगे हुए है, जो पार्किंग को व्यवस्थित रखने का काम करेंगे. इसके अतिरिक्त जो लोग इलेक्ट्रॉनिक गाड़ियों का इस्तेमाल करते है, उनके लिए चार्जिंग व्यवस्था भी बनाई गई है. ईवी चार्जिंग पाइंट को ग्राउंड फ्लोर पर ही बनाया गया है, ताकि इलेक्ट्रॉनिक गाड़ी चलाने वाले चार्जर के जरिए सीधा यहां चार्ज कर सके.

इस मल्टी लेवल पार्किंग में घंटे के हिसाब से किराया रखा गया है. अगर आप अपनी गाड़ी खड़ी करेंगे तो 20 रुपए प्रति घंटे के हिसाब से आपसे पैसे लिए जाएंगे. किराया दोपहिया और चार पहिया वाहनों का सामान रहेगा.

यह भी पढ़े -  शाहदरा CBD में जजों के लिए आधुनिक हाउसिंग प्रोजेक्ट, दिल्ली सरकार की बड़ी योजना

दोनों को एक घंटे के 20 रूपए ही देने होंगे जोकि सुविधाओं को देखते हुए ज्यादा नहीं है. आग से बचाने के लिए फायर इंटीग्रेशन और लोगों की सुविधा अनुसार लिफ्ट व दिव्यांगों के लिए स्लाइड व्यवस्था की गई है. यहां पर सेंसर भी लगे हुए है, जो आपको बताते है कि पूरी पार्किंग में कहां जगह खाली है और कहां कितनी गाड़ियां खड़ी है.

ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत

दिल्ली का नेहरू प्लेस प्रमुख IT और व्यवसायिक केंद्र है, जहां हर रोज बड़ी संख्या में लोग खरीददारी और व्यापार के लिए आते है. पार्किंग की कमी के कारण सड़कों पर अव्यवस्थित तरीके से वाहन खड़े हो जाते है जिससे जाम की समस्या होती है. ऐसे में इस मल्टी लेवल पार्किंग के निर्माण से लोगों को ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद है. आने वाले समय में अन्य व्यस्त जगहों पर भी ऐसी पार्किंग सुविधाएं विकसित की जा सकती है.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.