नई दिल्ली | शादियों के सीजन के बीच सोना और चांदी खरीदने वालों के लिए आज थोड़ी राहत भरी खबर सामने आई है. बता दें कि आज सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में थोड़ी कमी दर्ज की गई है. अगर आप भी गोल्ड में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे है, तो आज की यह खबर आपके लिए काफी खास होने वाली है.
आज सोने और चांदी की कीमतों में आई कमी
आज 24 कैरेट गोल्ड की कीमत ऑल टाइम हाई प्राइस 86,733 से कम होकर 85,979 रुपए पर आ गई है. इसके विपरीत, चांदी की कीमतों में भी थोड़ी कमी दर्ज की गई है. 24 कैरेट गोल्ड की कीमतों में आज 500 रूपये से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है. चांदी भी 945 रूपये सस्ता हुई है. इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की तरफ से नई कीमते जारी की गई है. हम आपकी जानकारी के लिए बता दे कि इन कीमतों में जीएसटी को शामिल नहीं किया गया है. आपके शहर में कीमतों में हजार से 2,000 का अंतर देखने को मिल सकता है.
78000 से ज्यादा 22 कैरेट गोल्ड की कीमत
आमतौर पर ज्वेलरी के लिए 22 कैरेट गोल्ड का ही इस्तेमाल किया जाता है. 22 कैरेट गोल्ड की कीमतों में आज 495 रूपये तक की गिरावट दर्ज की गई है, जिसके बाद कीमत 78757 रुपए पर आ गई है.
18 कैरेट गोल्ड की कीमतों में 600 रूपये से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है, जिसके बाद कीमतें 64484 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गई. 31 दिसंबर को 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 75740 के आसपास थी, दो महीना में ही गोल्ड की कीमतों में बंपर इजाफा देखने को मिला है.
इस साल चांदी की कीमतों में आई तेजी
इस दौरान कीमते 86,000 के आंकड़े को पार कर गई है. इस साल अब तक सोना 10,000 से ज्यादा और चांदी भी 10,827 रुपए महंगी हो चुकी है. अगर आप भी सोने और चांदी की कीमतों में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपको थोड़ा रुक जाना चाहिए. अभी कीमतों में काफी उछाल देखने को मिल रहा है. हो सकता है कि आने वाले दिनों में कीमतों में थोड़ी कमी देखने को मिले.
