दिल्ली- जयपुर हाईवे पर सफर हो गया महंगा, आज रात से टोल दरों में बढ़ोतरी; चेक करें नई कीमतें

नई दिल्ली | राजधानी दिल्ली और जयपुर (NH- 48) पर सफर करने वाले वाहन चालकों को महंगाई का जोरदार झटका लगा है. इस हाईवे पर सफर करने के लिए अब जेब और अधिक ढीली करनी होगी. इस हाईवे पर अब पहले के मुकाबले ज्यादा टोल टैक्स का भुगतान करना होगा. 18 जनवरी यानि आज रात 12 बजे से टोल टैक्स की नई दरें लागू हो जाएगी.

Toll Tax Booth 1

आज रात से लागू होगी नई दरें

नेशनल हाईवे ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने जयपुर- दिल्ली नेशनल हाईवे पर टोल टैक्स की दरों में बढ़ोतरी का फैसला लिया है. टोल टैक्स की नई दरें आज रात 12 बजे से लागू हो रही है. टोल टैक्स की नई दरें लागू होने के बाद जयपुर से गुरुग्राम और दिल्ली जाने वाले वाहनों को सफर करने के लिए पहले के मुकाबले ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे.

NHAI ने जयपुर- दिल्ली (NH- 48) पर टोल टैक्स में 35 रूपए की बढ़ोतरी की है. ये बढ़ी हुई दरें तीन टोल प्लाजा पर देनी होगी. इन तीन टोल प्लाजा पर 5, 10 और 20 रूपए की बढ़ोतरी हुई है. जिन तीन टोल प्लाजा पर टोल टैक्स दरों में बढ़ोतरी हुई है, उनमें दौलातपुरा, मनोहरपुर और शाहजहांपुर टोल प्लाजा शामिल हैं.

यह भी पढ़े -  दिल्लीवासियों को मिलेगी देश के पहले डबलडेकर स्काईवॉक की सुविधा, स्टेशन से बाहर निकले बगैर बदल सकेंगे मेट्रो

टोल टैक्स की नई दरें

NHAI के अनुसार, दोलतपुरा टोल प्लाजा पर पहले 70 रूपए टोल टैक्स देना पड़ता था, लेकिन अब 75 रूपए देने होंगे. मनोहरपुर टोल प्लाजा पर पहले 80 रूपए चुकाने पड़ते थे, लेकिन अब 90 रूपए टोल टैक्स का भुगतान करना होगा. वहीं, शाहजहांपुर टोल प्लाजा पर पहले 170 रूपए देने होते थे, लेकिन अब 190 रूपए चुकाने होंगे. इस हाईवे पर सफर करने वालों को अब कुल 355 रूपए टोल टैक्स का भुगतान करना होगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.