दिल्ली में अगले कुछ महीने यहां रहेगा ट्रैफिक जाम, पुलिस ने सुझाएं वैकल्पिक रूट्स

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और NCR क्षेत्र में सफर करने वाले वाहन चालकों के लिए ट्रैफिक पुलिस द्वारा एडवाइजरी जारी की गई है. इस एडवाइजरी में बताया गया है कि आने वाले दिनों में खादर पुलिया जंक्शन पर ट्रैफिक प्रभावित रहेगा. ऐसे में पुलिस ने उन्हें वैकल्पिक मार्ग सुझाते हुए अपने गंतव्य स्थान तक सफर करने की सलाह दी है.

TRAFFIC POLICE

वैकल्पिक मार्ग से पहुंचे घर

ट्रैफिक पुलिस द्वारा जारी एडवाइजरी में बताया गया है कि फरीदाबाद से नोएडा और नोएडा से दिल्ली जाने वाले वाहन चालकों को दूसरा रास्ता इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है. आगरा नहर रोड पर बन रहे एक पुल के साथ दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेसवे निर्माण कार्य के चलते आने वाले महीनों में ट्रैफिक जाम रहने की आंशका जताई गई है. यह निर्माण कार्य अगले कुछ महीने लगातार जारी रहने की उम्मीद है.

ट्रैफिक पुलिस ने फरीदाबाद से नोएडा जाने वाले वाहन चालकों को अतिरिक्त भीड़- भाड़ से बचने के लिए मथुरा रोड और रोड नंबर 13 का इस्तेमाल करने की सलाह दी है, जबकि नोएडा से दिल्ली जाने के लिए DND फ्लाईओवर का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है.

ट्रैफिक जाम से होगा बचाव

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि ट्रैफिक जाम से बचने और सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए वाहन चालकों से वैकल्पिक मार्गों और निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया गया है. उपरोक्त निर्माण कार्य के चलते कुछ महीने ट्रैफिक संचालन प्रभावित रहेगा. ऐसे में सुझाए गए वैकल्पिक रास्तों से अपने सफर को पूरा करें.

यह भी पढ़े -  दिल्ली जल बोर्ड का बड़ा फैसला, पानी की सप्लाई को लेकर बनेगी नई नीति
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.