दिल्ली की इस सड़क पर 17 मई तक बाधित रहेगा ट्रैफिक, परेशानी से बचने हेतु फटाफट देखें वैकल्पिक रूट्स

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सफ़र करने वालों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने बताया है कि न्यू रोहतक रोड पर दिल्ली ट्रांसको लिमिटेड द्वारा 220 kV अंडरग्राउंड केबल बिछाने का काम किया जा रहा है जिसके चलते 17 मई तक इस रूट पर ट्रैफिक प्रभावित रहेगा.

Delhi Traffic Police

सुबह- शाम चलेगा काम

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि लिबर्टी सिनेमा से कमल टी-पॉइंट तक सड़क कटाई का काम चल रहा है, जिससे इस पूरे हिस्से पर ट्रैफिक बाधित रहेगा. खासकर पीक आवर्स के दौरान यहां ट्रैफिक जाम से जूझना पड़ सकता है. ऐसे में लोगों को सुबह 8 बजे से 11 बजे तक और शाम को 5 बजे से रात 9 बजे तक इस सड़क मार्ग पर सफर करने से परहेज़ करना होगा.

वाहन चालकों को परेशानी से बचाव के लिए वैकल्पिक रूट्स सुझाएं गए हैं. कमल टी- पॉइंट की ओर जाने वाले वाहन चालक देशबंधु गुप्ता रोड का इस्तेमाल करते हुए अपने गंतव्य स्थान की ओर बढ़ सकेंगे. ट्रैफिक पुलिस ने कहा है कि बिलकुल जरूरी होने पर ही इस सड़क मार्ग से सफर करें ताकि अनावश्यक परेशानी से बचा जा सके.

यह भी पढ़े -  गैस सिलेंडर की किल्लत से जूझ रहे आमजन के लिए खुशखबरी, LPG बुकिंग पर फिर मिलेगा इस सुविधा का लाभ

आमजन से सहयोग की अपील

यह सड़क मार्ग दक्षिण- पश्चिम दिल्ली के कई महत्वपूर्ण इलाकों को जोड़ने का काम करता है. यहां से रोजाना हजारों की संख्या में वाहनों की आवाजाही रहती है. केबल बिछाने के कार्य के चलते यहां सुरक्षा के लिए बेरिकेडिंग लगाई गई है लेकिन फिर भी ट्रैफिक जाम की संभावना बनी रहेगी. ट्रैफिक पुलिस ने आमजन से आग्रह करते हुए कहा है कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करते हुए ट्रैफिक संचालन को सुचारू बनाए रखने में सहयोग प्रदान करें ताकि बिना किसी परेशानी के काम चलता रहें.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.