दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेसवे पर सफर करने वालों के लिए जरूरी खबर, ट्रैफिक पुलिस ने यहां रूट में किए बदलाव

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली- NCR से वाहन चालकों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. यहां दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेसवे (Delhi Mumbai Expressway) को लेकर कालिंदी कुंज में खादर पुलिया और आगरा नहर रोड के पास निर्माण कार्य किया जा रहा है, जिसके चलते सरिता विहार में ट्रैफिक प्रभावित रहेगा. इसे ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक पुलिस द्वारा कुछ बदलाव किए गए हैं.

Traffic Car Road Sadak Bridge

दिल्ली- फरीदाबाद से नोएडा के लिए वैकल्पिक रूट्स

मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेसवे को सराय काले खां से गुरुग्राम तक जोड़ने का काम शुरू हो चुका है, जिसके चलते कालिंदी कुंज सिग्नल पर दिनभर ट्रैफिक जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है. इसे ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से आग्रह किया है कि आगरा नहर स्थित कालिंदी कुंज सिग्नल से दूर रहें. ट्रैफिक पुलिस ने बताया है कि दिल्ली और फरीदाबाद से नोएडा के बीच आवागमन के लिए वैकल्पिक रूट्स का इस्तेमाल किया जा सकता है. इसके साथ ही, सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करने की भी सलाह दी गई है.

दिल्ली से नोएडा के बीच आवागमन के लिए वाहन चालक नोएडा महामाया फ्लाईओवर होते हुए दिल्ली आ सकते हैं. इसके अलावा, DND होते हुए नोएडा जा सकते हैं. वहीं, फरीदाबाद से नोएडा के बीच आवागमन के लिए फरीदाबाद से आश्रम डीएनडी फ्लाईओवर का इस्तेमाल करते हुए नोएडा का सफर तय कर सकते हैं.

यह भी पढ़े -  दिल्ली की सड़कों पर सुगम होगी आवाजाही, 4 नए फ्लाईओवर से छू- मंतर होगा ट्रैफिक जाम

देश का सबसे लंबा एक्सप्रेसवे

फरीदाबाद से मथुरा रोड, अपोलो अस्पताल लालबत्ती, रोड नंबर- 13 होते हुए कालिंदी कुंज के रास्ते नोएडा जा सकते हैं. बता दें कि 1386 किलोमीटर लंबे दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेसवे की गिनती भारत के सबसे लंबे एक्सप्रेसवे के रूप में होती है. यह देश के 6 राज्यों दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, मध्यप्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र से गुजरते हुए मुंबई तक जाता है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.