न्यू ईयर पर दिल्ली से धर्मशाला आना सस्ता और जाना महंगा, जानें टिकट की कीमत

नई दिल्ली | न्यू ईयर पर हिमाचल प्रदेश की वादियों में घूमने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है. बता दें कि नए साल पर दिल्ली से धर्मशाला आना तो सस्ता रहेगा, जबकि धर्मशाला से दिल्ली जाना महंगा पड़ रहा है. एक यात्री दिल्ली से जब 31 मार्च को उड़ान भरेगा, तो उसे टिकट के लिए 3,380 से लेकर 6,449 रुपये तक किराए का भुगतान करना होगा. धर्मशाला से पहली जनवरी को वापसी पर 15 से 25 हजार रुपये तक हवाई किराये के रूप में देने होंगे.

Flight Aeroplan

न्यू ईयर पर सफर महंगा

हवाई जहाज में सफर करने वाले यात्रियों को 1 और 2 जनवरी, 2025 को ही इस भारी- भरकम किराए का भुगतान करना पड़ेगा. जबकि इसके बाद यात्रियों से सामान्य रूप से ही किराया वसूल किया जाएगा. मिली जानकारी के अनुसार, 27 दिसंबर को हवाई टिकट बुकिंग साइट पर 31 दिसंबर को दिल्ली से धर्मशाला विमानन कंपनी स्पाइस जेट और इंडिगो की दो- दो उड़ानें पहुंचेंगी. इस दौरान यात्रियों से 3,380 रुपये से लेकर 6,449 रुपये हवाई किराये के रूप में वसूले जाएंगे.

यह भी पढ़े -  English का इकलौता शब्द, जिसमें आते हैं 5 Vowel! अक्सर क्विज़ में पूछा जाता है सवाल

1 जनवरी को वापसी के दौरान दिल्ली जाने के लिए दो उड़ानें उपलब्ध रहेंगी. पहली जनवरी को दिल्ली के लिए उपलब्ध होने वाली इन उड़ानों में धर्मशाला से दिल्ली का हवाई किराया 12,534 रुपये से लेकर 15,332 रुपये तक दर्शाया जा रहा है.

जानें किराया

दिल्ली से धर्मशाला के लिए दो उड़ानें रहेंगी और इनमें 3,785 रुपये से लेकर 5,243 रुपये किराया रहेगा. 2 जनवरी को दिल्ली से धर्मशाला का हवाई किराया 4,961 से 7,169 रुपये है जबकि 2 जनवरी को धर्मशाला से दिल्ली जाने का किराया 12,534 से 25,204 रुपये तक है. छोटा रनवे होने के कारण धर्मशाला से उड़ान भरने वाले विमान में कुछ सीटों को खाली रखा जाता है, ताकि जहाज सफलतापूर्वक उड़ान भर सकें.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.