नई दिल्ली | अगर आप भी केंद्रीय कर्मचारी हैं, तो आज की खबर आपके लिए अहम होने वाली है. बता दें कि रिटायरमेंट की उम्र को लेकर केंद्र सरकार (Central Govt) द्वारा बड़ी जानकारी शेयर की गई है. इस बारे में राज्यसभा में एक सवाल का जवाब देते हुए केंद्रीय कार्मिक राज्य मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने नई जानकारी दी है.
अर्ली रिटायरमेंट को लेकर हैं पहले से नियम
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि केंद्रीय कर्मचारियों के लिए रिटायरमेंट की उम्र में बदलाव का अभी कोई विचार नहीं है. मंत्री ने जानकारी दी कि निर्धारित मानदंडों को पूरा करने वाले कर्मचारियों के पास समय से पहले रिटायरमेंट लेने का ऑप्शन सेंट्रल सिविल सर्विसेज (पेंशन) रूल्स, 2021 और ऑल इंडिया सर्विसेज (डेथ- कम- रिटायरमेंट बेनिफिट्स) रूल्स, 1958 आदि के तहत पहले से ही मौजूद है.
केंद्रीय मंत्री ने दी जानकारी
राज्यसभा सांसद तेजवीर सिंह से पूछा गया था कि क्या सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के लिए रिटायरमेंट की उम्र में बदलाव को लेकर कोई योजना बना रही है? इसके जवाब में केंद्रीय कार्मिक राज्य मंत्री ने जवाब दिया कि केंद्रीय कर्मचारियों के लिए देर से रिटायरमेंट की कोई योजना या प्रस्ताव नहीं बनाया गया है. हालांकि, कुछ नियमों को पूरा करने वाले कर्मचारी जल्दी रिटायरमेंट का लाभ ले सकते हैं. कुल मिलाकर देखा जाए, तो जल्दी रिटायरमेंट के लिए सरकार ने नियम बनाए हैं, लेकिन रिटायरमेंट की उम्र में बदलाव करना फिलहाल सरकार के एजेंडे में नहीं है.
