मोदी कैबिनेट: रतनलाल कटारिया ने दिया इस्तीफा, सिरसा में पहली बार कमल खिलाने वाली सुनीता दुग्गल बनने जा रही है मंत्री

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार शाम 6 बजे मंत्रिमंडल का विस्तार कर रहे हैं. शपथ ग्रहण समारोह के लिए तैयारियां पूरी हो गई है और संभावित मंत्रियों के नामों पर भी मुहर लग गई है. कैबिनेट विस्तार से पहले केन्द्रीय मंत्री रतनलाल कटारिया के इस्तीफे के बाद सिरसा लोकसभा क्षेत्र से सांसद सुनीता दुग्गल का मंत्री बनना तय हो गया है. वह प्रधानमंत्री मोदी से मिलने उनके आवास स्थान पर पहुंच चुकी है.

MODI

सिरसा जिले से सांसद सुनीता दुग्गल ने मंत्री बनने की दौड़ में हिसार से सांसद बृजेन्द्र सिंह को पीछे छोड़ा है.लगभग 22 साल तक इनकम टैक्स डिपार्टमेंट में कार्यरत रहीं सुनीता दुग्गल सिरसा जिले से सांसद हैं. 2019 के लोकसभा चुनावों में भाजपा की टिकट पर वें सिरसा से सांसद बनीं थीं. केमेस्ट्री से एमएससी सुनीता दुग्गल हरियाणा से इकलौती महिला सांसद हैं.

यह भी पढ़े -  पटरी पर आमने- सामने हुईं रफ्तार की मल्लिकाएं राजधानी और वंदे भारत, Video वायरल

जहां से सुनीता दुग्गल ने जीत दर्ज की थी वो इलाका इंडियन नेशनल लोकदल का गढ़ माना जाता है. ऐसे में सिरसा में कमल खिलाने वाली सुनीता दुग्गल को मंत्री पद मिलना तय माना जा रहा था. सुनीता दुग्गल की बात करें तो बुधवार को रतनलाल कटारिया के इस्तीफे के बाद उनका मोदी कैबिनेट में शामिल होने का रास्ता साफ हो गया है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.