पंचायत चुनाव से पहले खुशखबरी, अब फ़ोन से डाउनलोड कर पाएंगे वोटर कार्ड

नई दिल्ली । भारतीय निर्वाचन आयोग आज से इलेक्ट्रॉनिक इलेक्टर्स फोटो आईडेंटिटी कार्ड ऐप की शुरुआत करने जा रहा है. इस ऐप की सहायता से अब वोटर कार्ड को भी आधार कार्ड की तरह ऑनलाइन जेनरेट किया जा सकेगा.

CHUNAV IMAGE

जानिए कैसे आधार कार्ड की तरह जनरेट किया जाएगा वोटर आईडी कार्ड

बता दें कि इस ऐप को 2 फेज में लांच किया जाएगा. पहला फेज आज से 31 जनवरी तक चलेगा. जिसमें यह सुविधा 21000 नए वोटर्स को दी जाएगी. दूसरा फेज 1 फरवरी से शुरू किया जाएगा. जिसमें सभी वोटर इस सुविधा का लाभ उठा पाएंगे. अब आपको वोटर आईडी कार्ड की हार्ड कॉपी हमेशा अपने साथ रखने की आवश्यकता नहीं होगी.

वोटर आईडी कार्ड बिल्कुल इलेक्ट्रॉनिक बोर्डिंग पास जैसा होगा. वोटर आईडी कार्ड के लिए मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन किया जा सकेगा. इसके लिए आपको वोटर लिस्ट में अपना नाम दर्ज करवाते वक्त मोबाइल नंबर देना अनिवार्य है. मतदाता सूची में मोबाइल नंबर और नाम दर्ज होने के बाद आपके पास एक मैसेज आएगा. इसके बाद ओटीपी के जरिए e-EPIC ऐप डाउनलोड कर उसमें रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे.

आसानी से प्राप्त होगा अब वोटर आईडी कार्ड

बता दें कि जो पहले से मतदाता के रूप में दर्ज किए जा चुके हैं उन्हें भी डिजिटल कार्ड के लिए पूरी डिटेल भी वेरीफाई करवानी होगी. यह ठीक उसी प्रकार की प्रक्रिया होगी, जैसे बैंको मे केवाईसी के लिए करवानी होती है. यहां भी आपको अपना मोबाइल नंबर और ईमेल देना होगा. इस कार्ड का सबसे बड़ा फायदा समय की बचत है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली में जलभराव खत्म करने की तैयारी, 266 किमी नालों का होगा निर्माण और सुधार

अब सभी को वोटर आईडी कार्ड प्राप्त करने के लिए अधिक समय तक इंतजार करने की आवश्यकता नहीं होगी. वहीं अब नए वोटर कार्ड बनवाने व पुराने वोटर कार्ड में बदलाव करने के लिए भी कहीं भटकने की आवश्यकता नहीं होगी, आप अपने फोन पर ही इलेक्ट्रॉनिक इलेक्टर्स फोटो आईडी ऐप डाउनलोड करके डिजिटल वोटर आईडी कार्ड बनवा सकते हैं. वही वोटर आईडी कार्ड गुम हो जाने की स्थिति में भी यह ऐप आपके काम में आएगी. मात्र ₹25 की फीस अदा कर आप डुप्लीकेट आईडी कार्ड प्राप्त कर सकेंगे.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.