जरूरी खबर: दिल्ली के इन इलाकों में पहले ही स्टोर कर लें पानी, 2 दिन प्रभावित रहेगी जलापूर्ति

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रहने वाले लोगों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. यहां लोगों को एक बार फिर जल संकट (Delhi Water Problem) से जूझना पड़ सकता है. दिल्ली जल बोर्ड (DJB) ने जानकारी दी है कि पाइपलाइन के एनुअल मेंटिनेंस के कारण दिल्ली के कुछ इलाकों में जलापूर्ति प्रभावित रहेगी. लोगों को समय से पहले इसलिए सूचना दी गई है कि ताकि वे अपनी आवश्यकतानुसार पानी पहले ही स्टोर कर लें.

Water Tank

इन इलाकों में रहेगी जलापूर्ति प्रभावित

दिल्ली जल बोर्ड ने जानकारी दी है कि दक्षिणी दिल्ली के बड़े हिस्से में जिस अंडरग्राउंड टैंक से पानी सप्लाई होता है, उसका एनुअल मेंटिनेंस का प्लान बनाया गया है. इसलिए 4 और 5 मार्च को साउथ दिल्ली के कई इलाकों में पानी नहीं आएगा. इनमें एयरपोर्ट, शाहाबाद मोहम्मदपुर, एयरपोर्ट स्टेशन और आसपास के इलाके शामिल हैं.

साउथ दिल्ली के वसंत कुंज, छतरपुर, जसोला, नेहरू कैंप, रघुवीर नगर, गीता कॉलोनी, लक्ष्मी नगर, रमेश पार्क, मयूर विहार फेज- 1 एलआईजी फ्लैट्स, मालवीय नगर, खानपुर गांव में जिस अंडरग्राउंड वाटर टैंक से पानी सप्लाई होता है, उसकी सफाई की जाएगी. इसलिए इन इलाकों में 4 और 5 मार्च को पानी नहीं आएगा. जनकपुरी C- 2 A ब्लॉक, A- 1 A- ब्लॉक में इन दोनों दिनों में सप्लाई बाधित रहेगी.

यह भी पढ़े -  दिल्ली में जलभराव खत्म करने की तैयारी, 266 किमी नालों का होगा निर्माण और सुधार

टैंकर मंगवाने हेतु हेल्पलाइन नंबर जारी

5 मार्च को कुतुब एनक्लेव, महरौली, तुगलकाबाद एक्सटेंशन, एमबी रोड, बदरपुर, चिराग दिल्ली, द्वारका, नसीरपुर, मंगलापुरी, यमुना विहार, भजनपुर, शास्त्री पार्क, उस्मानपुर सहित ईस्ट दिल्ली के कई इलाकों में जलापूर्ति बाधित रहेगी. जल बोर्ड ने आपातकालीन स्थिति में पानी के टैंकर मंगवाने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं. पालमपुर क्षेत्र के लोग हेल्पलाइन नंबर 011- 269578515 पर, वसंत कुंज क्षेत्र के लोग 011- 26873286, 857409377 पर फोन कर टैंकर मंगवा सकते हैं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.