दिल्ली के 25 इलाकों में पानी को लेकर मच सकता है हाहाकार, 2 दिन बाधित रहेगी जलापूर्ति

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कुछ इलाकों में रहने वाले लोगों को 3 और 4 जनवरी यानि आज और कल जलसंकट का सामना करना होगा. दिल्ली जल बोर्ड (DJB) ने जानकारी दी है कि पश्चिमी दिल्ली की मौजूदा मुख्य लाइन के साथ बिछाई गई नई 1500 किलोमीटर व्यास वाली पाइप लाइन का इंटर कनेक्शन करने के चलते कई इलाकों में 3 और 4 जनवरी को जलापूर्ति बाधित रहेगी.

Water

इन इलाकों में प्रभावित रहेगी जलापूर्ति

DJB द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, 3- 4 जनवरी को जिन जगहों पर जलापूर्ति बाधित रहेगी उनमें तिकोना पार्क, प्रशांत विहार, रोहिणी कोर्ट के पास, आउटर रिंग रोड, एमसीडी ऑफिस, मंगोलपुरी, डीडीए पार्क और मंगोलपुरी में रेलवे लाइन के पास की कालोनियां शामिल हैं.

रोहिणी सेक्टर 7, 8, 9, 11, 13, 22, 23 और 25, मधुबन चौक, मंगोलपुरी, सुल्तानपुरी, GH- 19 पश्चिम विहार, मेजर भूपेंद्र सिंह नागर, महावीर नगर, कृष्णा पार्क, जनकपुरी और आसपास के क्षेत्रों में भी जलसंकट से जूझना पड़ सकता है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेसवे पर नया नियम, अचानक लेन बदलते ही कटेगा चालान

हेल्पलाइन नंबर जारी

दिल्ली जल बोर्ड ने इन प्रभावित इलाकों के लोगों से आग्रह करते हुए कहा है कि वे अपनी आवश्यकतानुसार पहले ही पानी को स्टोर कर लें. बताया कि डी- ब्लॉक जनकपुरी (28521123), नांगलोई (NWS) (18001217744), होलंबी कलां (27700231), मंगोलपुरी (20873096), पश्चिमी विहार (25281197) और केन्द्रीय नियंत्रण कक्ष ( 1916, 23513073, 23634469, 23527679) की जल आपातकालीन इकाईयों से पानी के टैंकरों की आपूर्ति उपलब्ध रहेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.