दिल्ली के 2 दर्जन से ज्यादा इलाकों में पानी को लेकर मचेगा हाहाकार, 2 दिन बाधित रहेगी जलापूर्ति

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लोगों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. दिल्ली जल बोर्ड (Delhi Water Board) ने जानकारी साझा करते हुए कहा है कि दिल्ली के दो दर्जन से ज्यादा इलाकों में 15 और 17 फरवरी को जलसंकट गहरा सकता है. इन इलाकों में जलापूर्ति प्रभावित रहेगी. जल बोर्ड की ओर से भूमिगत जलाशयों और बूस्टर पंपिंग स्टेशन की वार्षिक सफाई कार्य के चलते जलापूर्ति बाधित रहेगी. इस अवधि के दौरान अपने क्षेत्रों में स्थित जल बोर्ड के कार्यालयों के नंबरों और जल बोर्ड के हेल्पलाइन नंबरों पर फोन कर पानी के टैंकर मंगवा सकते हैं.

Water

15 फरवरी को यहां बाधित रहेगी जलापूर्ति

दिल्ली जल बोर्ड ने बताया है कि 15 फरवरी को एमआईजी जनकपुरी, विकासपुरी, 112 एसएफएस बोदेला, वसुंधरा एनक्लेव सोसायटी, न्यू अशोक नगर, C- B ब्लॉक शालीमार बाग, S व D ब्लॉक पीतमपुरा, एलआईजी पश्चिम विहार, रमेश नगर, कीर्ति नगर, मानसरोवर गार्डन और सरस्वती गार्डन, मस्जिद मोथ फेज- 1 और श्रीनिवास पुरी क्षेत्र में पानी नहीं आएगा.

17 फरवरी को इन इलाकों में प्रभावित रहेगी जलापूर्ति

17 फरवरी को E ब्लॉक जनकपुरी, डीजी- 1 विकासपुरी, E ब्लॉक विकासपुरी, पॉकेट C ईडब्ल्यूएस फ्लैट्स मयूर विहार फेज- 3, R- ब्लॉक दिलशाद गार्डन, DDA फ्लैट मयूर विहार फेज- 3, शालीमार पार्क, CC ब्लॉक शालीमार बाग, जीएच- 1/ एमआईजी, अर्चना अपार्टमेंट, पश्चिम विहार, D- ब्लॉक कर्मपुरा, पंजाबी बाग और मादीपुर में जल संकट रहेगा.

यह भी पढ़े -  दिल्ली- करनाल रूट पर नमो भारत ट्रेन कॉरिडोर निर्माण की तैयारियां शुरू, 2 बड़े मेट्रो इंटरचेंज की मिलेगी सुविधा

यही नहीं, दिल्ली जल बोर्ड का कहना है कि 17 फरवरी को ही मस्जिद मोथ फेज- 1, DDA फ्लैट गिरी नगर, गोविंदपुरी और गोविंदपुरी एक्सटेंशन, पूर्वी अपार्टमेंट्स डीडीए फ्लैट सराय काले खां, मोती बाग क्षेत्र, पॉकेट- 12 कालकाजी एक्सटेंशन, सरिता विहार और जसोला विहार में भी पानी नहीं आएगा. जल बोर्ड ने लोगों से आग्रह करते हुए कहा है कि वे अपनी आवश्यकतानुसार पहले ही पानी स्टोर कर लें.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.