पश्चिमी दिल्ली को ट्रैफिक जाम व जलभराव से मिलेगा छुटकारा, इस सड़क मार्ग की बदलेगी तस्वीर

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ट्रैफिक संचालन को सुगम बनाने की दिशा में निरंतर नए प्रयास किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में नजफगढ़, विकासपुरी, मुंडका व नांगलोई विधानसभा क्षेत्रों को जोड़ने वाली राजधानी की महत्वपूर्ण सड़कों में से एक नजफगढ़- नांगलोई रोड को दुरुस्त किया जाएगा. इसके साथ ही, फुटपाथ और जल निकासी व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा.

Highway Road 2

दिल्ली के लोगों को मिलेगी राहत

4 विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरने वाली यह सड़क नजफगढ़ से शुरू होकर रोहतक रोड पर जाकर मिल जाती है. अति महत्वपूर्ण सड़कों में शामिल यह रोड पिछले काफी लंबे समय से जर्जर हालत में बनी हुई है. यहां गढ्ढे ज्यादा और सड़क कम दिखाई दे रही है जिसके चलते अक्सर ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रहती है.

जलभराव की समस्या होगी खत्म

कई सालों से इस सड़क मार्ग पर पड़ने वाले क्षेत्र ट्रैफिक जाम, ड्रेन ओवरफ्लो और बारिश में सड़क पर जलभराव की समस्या से जूझ रहे हैं. सीएम रेखा गुप्ता ने बताया कि सड़क पर विकास कार्य पूरा होने के बाद जलभराव की समस्या का स्थाई समाधान मिलेगा. सड़क की गुणवत्ता बेहतर होगी और ट्रैफिक जाम के झंझट से छुटकारा मिलेगा. सड़क और ड्रेनेज सिस्टम दोनों को मजबूत किया जाएगा ताकि लंबे समय से परेशानी झेल रहे लोगों को राहत मिल सके.

विकास कार्य के पूरा होने के बाद क्षेत्र की लाइफलाइन कही जाने वाली इस सड़क को लंबी लाइफ मिलेगी. दिल्ली की एक- एक समस्या का समाधान करने को लेकर निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं और नजफगढ़- नांगलोई सड़क मार्ग का विकास इसी प्रक्रिया का हिस्सा है- प्रवेश वर्मा, PWD मंत्री, दिल्ली सरकार

यह भी पढ़े -  दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेसवे पर नया नियम, अचानक लेन बदलते ही कटेगा चालान
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.