दिल्ली में 1 फरवरी से विश्व पुस्तक मेले का आयोजन, इन्हें मिलेगी फ्री एंट्री; देखें टिकट प्राइस और टाइमिंग

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 1 फरवरी से 9 फरवरी तक विश्व पुस्तक मेले का आयोजन होगा. राष्ट्रीय पुस्तक न्यास (NBT) के निदेशक युवराज मलिक ने बताया कि यह मेला पुस्तकों, साहित्य और संस्कृति का पर्व मनाते हुए पहले से कहीं अधिक बड़ा और बेहतर होने वाला है. यह पुस्तक मेला महत्वाकांक्षी भारत के क्षितिज और उसके उज्जवल भविष्य को आकार देने वाले दृष्टिकोण की ओर भी ध्यान केंद्रित करेगा. इस बार 50 देशों के लोग मेले में शिरकत करेंगे.

Book Fair

राष्ट्रपति करेंगी उद्घाटन

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 1 फरवरी को प्रगति मैदान में आयोजित होने वाले विश्व पुस्तक मेले का उद्घाटन करेंगी. इस दौरान 2 हजार से अधिक प्रकाशक और 1 हजार से ज्यादा वक्ता मेले में आएंगे. आयोजकों के अनुसार, इस साल रूस को मुख्य देश के रूप में चुना गया है. रूसी लेखक अलेक्सी वारलामोव ने बताया कि रूसी प्रकाशक मेले में 1,500 से अधिक पुस्तकें प्रदर्शित करेंगे, जो रूस के इतिहास, संस्कृति और साहित्य को प्रस्तुत करेंगी.

टिकट की कीमत

विश्व पुस्तक मेले में दिव्यांग, बुजुर्गो और स्कूल ड्रेस में आने वाले बच्चों के लिए फ्री एंट्री रहेगी. वहीं, वयस्कों को 20 रूपए और बच्चों के लिए टिकट की कीमत 10 रूपए रखी गई है. पुस्तक मेले में बच्चों के लिए विशेष पवेलियन के अलावा काफी सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा. इस बार पुस्तक मेले की थीम ‘हम भारत के लोग हैं’ रखी गई है. विश्व पुस्तक मेले में साहित्य, शासन, प्रौद्योगिकी, कला और सिनेमा सहित विविध संस्कृतियों और क्षेत्रों से अग्रणी लोग शिरकत करेंगे.

यह भी पढ़े -  Indian Airforce Sweeper Jobs: ऑफलाइन भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, फटाफट करें अप्लाई

महत्वपूर्ण जानकारियां

  • समयः सुबह 11 बजे से शाम 8 बजे तक.
  • स्थानः हॉल 2- 6, भारत मंडपम (प्रगति मैदान).
  • प्रवेश द्वार: गेट- 10 (मेट्रो स्टेशन के पास), गेट नंबर- 4 (भैरों रोड), गेट नंबर- 3.
  • निकटतम मेट्रो स्टेशन- सुप्रीम कोर्ट.
  • गेट नंबर- 10 से शटल सेवा उपलब्ध होगी.
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.