पलवल की बेटी भावना ने जिले का किया नाम रोशन, UPSC इंजीनियरिंग में पाई 23वीं रैंक; पढ़े सफलता की कहानी

पलवल | हरियाणा के जिला पलवल के एक साधारण परिवार में जन्मीं भावना अग्रवाल ने अग्रवाल ने यूपीएससी इंजीनियरिंग में ऑल इंडिया 23वीं रैंकिंग हासिल कर अपने परिवार के साथ- साथ जिले का भी नाम रोशन किया. इस कामयाबी से परिवार में खुशी का माहौल है. भावना अग्रवाल ने बताया कि स्कूल में पढ़ाई के दौरान वह ज्यादातर डाउट्स अपने टीचर से ही क्लियर करती थीं. जिसके कारण स्कूल में इसे डाउट्स की दुकान कहा जाता था. भावना ने आगे बताया कि उनके छोटे भाई- बहन उनका बहुत ख्याल रखते थे.

Bhawana UPSC

मां-बाप ने की बेटी की तारीफ

भावना की मां ने बताया कि जब वह परीक्षा देने जाती थीं तो उन्हें अपनी पढ़ाई पर इतना ध्यान होता था कि वह पैरों में चप्पल पहनना भी भूल जाती थी. उनके पिता नरेश गर्ग ने अपनी बेटी की उत्कृष्टता के लिए भगवान का शुक्रिया अदा किया और कहा कि उनकी बेटी ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की सार्थकता को साबित करते हुए महिला शिक्षा के स्वर्णिम अध्याय में एक मील का पत्थर हासिल किया है.

पढ़ाई में हमेशा से रही होशियार

साधारण परिवार से आने वाले अकाउंटेंट नरेश अग्रवाल के परिवार में जन्मीं भावना अग्रवाल ने शुरू से लेकर 12वीं तक की पढ़ाई धर्म पब्लिक स्कूल में की. इस संबंध में स्कूल निदेशक पवन अग्रवाल ने बताया कि भावना अग्रवाल पढ़ाई में हमेशा होशियार रही हैं और आज उन्होंने अपनी मेहनत के दम पर यह मुकाम हासिल किया है.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.