पंचकूला से अयोध्या श्रीराम जन्मभूमि के लिए बस सुविधा शुरू, फटाफट चेक करे आने- जाने का शेड्यूल

पंचकूला | अयोध्या श्रीराम जन्मभूमि के लिए आज शुक्रवार को पंचकूला से पहली बस रवाना हुई. इस दौरान श्रद्धालुओं में भी जबरदस्त उत्साह देखने को मिला. जब बस यहां से चली तो जय श्री राम के नारे भी लगाए गए. पंचकूला डिपो की बस सप्ताह में 3 दिन सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को पंचकूला बस स्टैंड से सुबह 10.30 बजे रवाना होगी, जो दिल्ली होते हुए अगले दिन सुबह 6 बजे अयोध्या पहुंचेगी. पंचकूला से अयोध्या तक का किराया 1300 रुपये (एक तरफ का) तय किया गया है.

Haryana Roadways Bus

विधानसभा अध्यक्ष ने किया रवाना

शुक्रवार को पहले दिन विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने दोपहर 12 बजे पंचकूला से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. दोपहर 1 बजे बस अंबाला कैंट बस स्टैंड पहुंची. यहां करीब 20 मिनट रुकने के बाद वह अयोध्या के लिए रवाना हो गईं. हालांकि, पहले दिन अयोध्या के लिए कोई बस यात्रा नहीं हुई. सभी यात्री दिल्ली समेत अलग-अलग जगहों पर जा रहे थे.

पंचकूला से अयोध्या जाने वाली इस बस में 2 ड्राइवर, 1 कंडक्टर के अलावा इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है. रोडवेज अधिकारियों के मुताबिक जिस दिन बस चलेगी, उस दिन बस में एक सब इंस्पेक्टर- इंस्पेक्टर स्तर का अधिकारी भी ड्यूटी पर रहेगा.

गुरुग्राम बस अड्डे से अयोध्या के लिए शुरू हुई बस सेवा

गुरुग्राम बस अड्डे से भी अयोध्या के लिए बस सेवा शुरू हो चुकी है. यह बस सुबह 4 बजे गुरुग्राम बस अड्डे से रवाना होगी, जो पलवल, मथुरा, आगरा, इटावा, लखनऊ एक्सप्रेस, लखनऊ, बाराबंकी होते हुए अयोध्या पहुंचेगी. यहां से वापसी यात्रा अगले दिन सुबह 5 बजे रवाना होगी.

यह भी पढ़े -  SPO Panchkula Jobs: पंचकूला में निकली स्पेशल पुलिस ऑफिसर के पदों पर भर्ती, इंटरव्यू से होगा सिलेक्शन

ये होगा बसों का शेड्यूल

हरियाणा रोडवेज की बस अंबाला कैंट, करनाल, पानीपत, दिल्ली, सराय-कालेखां, फरीदाबाद, पलवल, मथुरा, आगरा, लखनऊ होते हुए अयोध्या पहुंचेगी. पंचकूला से सुबह 10.30 बजे, अंबाला कैंट से सुबह 11.30 बजे, करनाल से दोपहर 12.40 बजे, पानीपत से दोपहर 1.30 बजे, दिल्ली से शाम 4.30 बजे, बल्लभगढ़ से शाम 6 बजे, पलवल से शाम 6.30 बजे, आगरा से रात 09:35 बजे, लखनऊ से रात 02:30 बजे रवाना होगी. उसके बाद, अगले दिन सुबह 6 बजे अयोध्या पहुंचेगी.

ये होगा वापसी का शेड्यूल

अयोध्या से वापसी पर बस अगले दिन दोपहर 2 बजे पंचकूला के लिए रवाना होगी. यह लखनऊ से शाम 05:00 से 05:30 बजे, आगरा से रात 10:00 बजे से 10:30 बजे प्रस्थान करेगी और सुबह 3 बजे दिल्ली पहुंचेगी. दोपहर 3.30 बजे यहां से अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान करेगी. यह बस हर सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को पंचकूला से अयोध्या तक चलेगी. यह बस हर मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को अयोध्या से पंचकूला तक चलेगी.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.