हरियाणा में JJP को तीन बड़े झटके, इन वरिष्ठ नेताओं ने थामा BJP का दामन

पंचकूला | हरियाणा में बीजेपी से गठबंधन टूटने के बाद दुष्यंत चौटाला की जननायक जनता पार्टी का बुरा वक्त खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है. लोकसभा चुनावों की गहमा- गहमी के बीच कई वरिष्ठ नेता पार्टी का दामन छोड़कर दूसरे दलों में शामिल हो रहे हैं और ये सिलसिला बदस्तूर जारी है. पार्टी छोड़ने की रफ्तार इस कदर हावी है कि प्रदेश अध्यक्ष रहे निशान सिंह ने भी कल कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया है.

JJP

राष्ट्रीय सचिव ने छोड़ी पार्टी

आज पंचकूला स्थित बीजेपी पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में दूसरी पार्टियों से आए नेताओं को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई गई. मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पार्टी का पटका पहनाकर सभी नेताओं का बीजेपी में स्वागत किया. बीजेपी में शामिल होने वालों में प्रमुख तौर पर JJP राष्ट्रीय सचिव अशोक शेरवाल, प्रदेश महासचिव कुसुम शेरवाल और अंबाला जिलाध्यक्ष हरपाल कंबोज शामिल रहे.

मुख्यमंत्री ने कही ये बातें

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि हरपाल कंबोज जैसे वरिष्ठ नेता का बीजेपी पार्टी में स्वागत है. उन्होंने अनेक साथियों के साथ मिलकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों में विश्वास रखते हुए भाजपा का दामन थामा है. इससे निश्चित तौर पर पार्टी को अंबाला जिले में मजबूती मिलेगी.

यह भी पढ़े -  पंचकूला की मशहूर पंचम पूड़ी के दीवाने हुए लोग, 20 साल से बरकरार है जादू; ऑनलाइन ऑर्डर में भी जबरदस्त डिमांड

उन्होंने कहा कि हरियाणा में पहले मनोहर लाल जी और अब मेरे नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार मजबूती से काम कर रही है. देश में सबका साथ, सबका विकास- सबका प्रयास और सबका विश्वास की नीति के साथ भारतीय जनता पार्टी हिंदुस्तान में विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.