पानीपत में दिनदहाड़े सुओ से गोंद कर छात्र की हत्या

पानीपत । हरियाणा में अपराधिक वारदातें थमने का नाम ही नहीं ले रही हैं. ताजा मामला पानीपत शहर का है जहां पर ग्यारहवीं कक्षा में पढ़ने वाले सागर नाम के एक छात्र की बीच बाजार सुए घोंप कर हत्या कर दी गई. छात्र पर सुओ से हमला किया गया. अपनी जान बचाने के लिए छात्र लहुलुहान हालात में पास की एक दुकान में जाकर छिप गया, लेकिन जब तक उसे हस्पताल लें जाया गया तब तक काफी खुन बहने के कारण उसकी मौत हो चुकी थी. हमला करने के बाद हमलावर अपने हथियार वहीं छोड़ कर फरार हो गए.

panipat murder

बस स्टैंड के नजदीक जिस जगह पर छात्र पर हमला किया था, वहां से पुलिस चौकी महज 200 मीटर की दूरी पर स्थित थी. बस स्टैंड नजदीक होने के कारण वहां पर भीड़ भी खूब रहती है लेकिन छात्र को बचाने की किसी ने मदद नहीं की. हमला करने वाले शुरुआत में 2 युवक थे लेकिन बाद में 5-6 हमलावर ओर उनकी मदद के लिए वहां पहुंचे थे। हमलावर युवक अपने साथ बोरे में भरकर हथियार लेकर आए थे. मृतक छात्र मुल रुप से जींद के कालवा गांव का रहने वाला था लेकिन फिलहाल वो अपने परिवार के साथ पानीपत की सुखीजा कालोनी में रह रहा था.

यह भी पढ़े -  अब 30 मिनट कम होगा सफर, पानीपत- रोहतक रेलखंड पर बढ़ेगी ट्रेनों की स्पीड

छात्र पर सुओ से एक के बाद एक ताबड़तोड़ हमला किया गया था जिससे उसका काफी खुन बह गया था.आस पास के लोगों ने जब ई- रिक्शा से उसे हस्पताल पहुंचाया तब तक बहुत देर हो चुकी थी. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हमला करने वाले युवकों की तलाश जारी है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.