हरियाणा BJP ने चुनावों में जीतने के लिए बनाई यह योजना, मैदान में उतरेंगे 4400 युवा

चंडीगढ़ | 2024 में हरियाणा विधानसभा का चुनाव होने वाला है. लोकसभा का चुनाव भी इसी वर्ष होगा. ऐसे में भाजपा अपनी तैयारियों में अभी से जुट चुकी है. प्रदेश के 11 जिलों के अल्पकालीन विस्तारकों को 9 सितंबर से 12 सितंबर तक प्रशिक्षण दिया जाएगा. यह प्रशिक्षण कार्यशाला 9 सितंबर से शुरू हो रही है. मिशन 2024 को हासिल करने के लिए हरियाणा बीजेपी के 4,400 युवा अगले सात दिनों तक मैदान में उतरेंगे और चुनाव नतीजों को बीजेपी के पक्ष में करने की योजना पर काम करेंगे.

BJP

11 जिलों में कार्यशालाएं होंगी आयोजित 

बता दें कि 9- 10 सितंबर को गुरूग्राम, अम्बाला और कुरूक्षेत्र लोकसभा के अल्पकालीन विस्तारकों का प्रशिक्षण उन्हीं लोकसभा क्षेत्रों में होगा. 10- 11 सितंबर को रोहतक, फरीदाबाद, भिवानी- महेंद्रगढ़, हिसार और सिरसा तथा 11 और 12 सितंबर को करनाल और सोनीपत लोकसभा में कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी, जिसमें अल्पकालिक विस्तारकों को प्रशिक्षित किया जाएगा.

अल्पावधि विस्तार के लिए 24 घंटे का प्रशिक्षण होगा. प्रशिक्षित होने के बाद सभी विस्तारक पार्टी द्वारा दिए गए शक्ति केंद्रों के बूथों पर जाएंगे और हर बूथ पर एक दिन बिताकर पार्टी और संगठन को और मजबूत करने का काम करेंगे.

यह भी पढ़े -  न्यू चंडीगढ़ टेस्ट मैच, उमड़ा क्रिकेट प्रेमियों का सैलाब; शुभमन गिल का विकेट बना चर्चा का विषय

प्रदेश प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष देंगे प्रशिक्षण

हरियाणा भाजपा के प्रदेश मीडिया एवं सोशल मीडिया प्रमुख डॉ. संजय शर्मा ने कहा कि भाजपा हरियाणा में पहली बार इतना बड़ा अभियान चला रही है जिसमें एक साथ इतनी बड़ी संख्या में हजारों अल्पकालिक विस्तारक मैदान में उतरेंगे और अपने बूथ को मजबूत करें और संगठन को मजबूत करें.

हर जगह सेवा के संकल्प के साथ काम करेंगे. मैदान में उतारने से पहले सभी अल्पकालिक विस्तारकों को मुख्यमंत्री मनोहर लाल, प्रदेश प्रभारी बिप्लब देब और प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ द्वारा लोकसभा के अनुसार प्रशिक्षण दिया जाएगा.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.