हरियाणा में BJP ने बनाया मास्टर प्लान, गांव चलो अभियान शुरू; 24 घंटे का रहेगा प्रवास

चंडीगढ़ | जैसे- जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं, राजनीतिक पार्टियां सक्रिय हो चुकी हैं और अपने प्रचार पर जुट चुकी हैं. इसी क्रम में लोकसभा चुनाव से पहले हरियाणा BJP ने बड़ा गेम प्लान बनाया है. अब उन ग्रामीण इलाकों पर फोकस शुरू हो गया है, जो अब तक पार्टी की कमजोर कड़ी माने जाते थे ताकि पार्टी अधिक से अधिक लोगों तक अपनी पकड़ बना सके.

BJP

गांव चलो अभियान किया गया शुरू

इसी सिलसिले में हरियाणा बीजेपी ने “गांव चलो अभियान” भी शुरू किया है. अभियान समिति के प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने करनाल में बैठक की है. इस बैठक में नायब सैनी की अध्यक्षता में प्रदेश पदाधिकारियों, जिला अध्यक्ष, लोकसभा विस्तारक और जिला संयोजकों, सह संयोजकों सहित समिति सदस्यों की एक दिवसीय कार्यशाला हुई.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में प्रोपर्टी की खरीद- फरोख्त में धोखाधड़ी पर लगेगा अंकुश, HSVP लेकर आया शानदार नई योजना

24 घंटे प्रवास पर भेजने का फैसला

इस बैठक में राज्यभर के करीब 20 हजार बूथों पर कार्यकर्ताओं को 24 घंटे प्रवास पर भेजने का फैसला लिया गया. जिला कार्यशाला 27 जनवरी तथा मंडलीय कार्यशाला 1 व 2 फरवरी को निर्धारित की गई है. गांव चलो अभियान के प्रदेश संयोजक डॉ. पवन सैनी ने जिला कार्यशाला के लिए वक्ताओं की भी घोषणा की है. बीजेपी पार्टी हर एक व्यक्ति तक पहुंचना चाहती है जो पार्टी की योजनाओं से दूर है.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.