INDIA गठबंधन को हरियाणा और पंजाब में झटका, AAP ने किया अकेले चुनाव लड़ने का इंतजार

चंडीगढ़ | INDIA गठबंधन टूटने के कगार पर है. ऐसा इसलिए क्यों पहले आम आदमी पार्टी (AAP) ने पंजाब में अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान किया था और अब हरियाणा में भी अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान किया है. आम आदमी पार्टी ने हरियाणा में अकेले लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया है. ऐसे में गठबंधन का भविष्य खतरे में लग रहा है.

aap

आप नेता सुशील गुप्ता ने कही ये बात

हरियाणा में आप नेता सुशील गुप्ता ने कहा कि हम हरियाणा की सभी 90 विधानसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेंगे. हम लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए काफी मजबूत हैं और हम गठबंधन और स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ सकते हैं. फिर भी अंतिम निर्णय पार्टी नेतृत्व ही करेगा. हमने लोकसभा चुनाव को लेकर अपनी पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व का रुख बता दिया है. दूसरी तरफ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब की सभी 13 लोकसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान किया है.

ममता बनर्जी ने भी दिया झटका

आम आदमी पार्टी के अलावा टीएमसी ने भी झटका दिया है. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने बंगाल की सभी लोकसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान किया था. कहा कि मैंने हमेशा कहा है कि हम बंगाल में अकेले लड़ेंगे. उन्होंने कहा कि वह बंगाल में सीटों का बंटवारा नहीं करेंगी.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में बारिश- आंधी का अलर्ट, इन 7 जिलों में 50 KM/H की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं

आम आदमी पार्टी जींद में करेगी रैली

हरियाणा में आम आदमी पार्टी 28 जनवरी को प्रदेश स्तरीय रैली जींद में आयोजित करेगी. परिवर्तन महासभा में अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आएंगे. इसी को लेकर राज्यसभा सदस्य एवं हरियाणा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता जिला बार एसोसिएशन में निमंत्रण देने पहुंचे.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.