इनेलो ने I.N.D.I.A गठबंधन में शामिल होने के दिए संकेत, अभय ने कांग्रेस को भी भेजा रैली का निमंत्रण

चंडीगढ़ | इनेलो नेता अभय चौटाला ने आईएनडीआईए गठबंधन में शामिल होने को लेकर बड़ा बयान दिया है. खबरें सामने आ रही है कि 25 सितंबर को सम्मान दिवस रैली को लेकर इनेलो और जेडीयू के मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता केसी त्यागी की मुलाकात हो सकती है. अगर ऐसा होता है तो हरियाणा की राजनीति में भी बदलाव देखने को मिल सकता है. अभय चौटाला ने कांग्रेस को लेकर भी बयान दिया है.

ABHAY

अभय सिंह चौटाला ने कहा कि हमें कांग्रेस और अरविंद केजरीवाल से कोई झिझक नहीं है. वह खुद केजरीवाल और कांग्रेस अध्यक्ष से बात करेंगे और उन्हें व्यक्तिगत तौर पर मिलने के लिए आमंत्रित करेंगे. इसके बाद, वह आएंगे या नहीं यह उनका फैसला है. अगर कांग्रेस भूपेन्द्र हुडा को जिम्मेदारी देगी तो हम उनका भी स्वागत करेंगे.

अभय ने कांग्रेस को भी भेजा निमंत्रण

पूर्व राज्यसभा सांसद केसी त्यागी ने भी साफ किया है कि हमने कभी भी इनोले को I.N.D.I.A गठबंधन से बाहर नहीं माना है. इनेलो की अपनी एक बड़ी साख है. हरियाणा में इनेलो एक बड़ी ताकत है. I.N.D.I.A गठबंधन में शामिल लगभग सभी दलों ने देवीलाल के नेतृत्व में काम किया है. 25 सितंबर को सम्मान दिवस रैली में गठबंधन के लगभग सभी लोगों को आमंत्रित किया गया है. त्यागी ने कहा कि इनेलो ने निमंत्रण देने में कोई राजनीतिक स्पर्श नहीं छोड़ा है और सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे को भी आमंत्रित किया गया है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में गरज- चमक और धूलभरी हवाओं का अलर्ट, 17 जून तक बदलता रहेगा मौसम

कांग्रेस के बिना तीसरा विकल्प अर्थहीन

अभय सिंह चौटाला ने कहा कि 25 सितंबर 2022 को फतेहाबाद में सम्मान दिवस रैली में भारत गठबंधन की नींव रखी गई थी. उस समय गैर कांग्रेस और गैर बीजेपी विकल्प की बात हो रही थी लेकिन नीतीश कुमार ने कहा था कि कोई कांग्रेस के बिना मजबूत विकल्प नहीं बन सकता और ये बात खुद नीतीश कुमार ने कही थी. इसके लिए ओम प्रकाश चौटाला को भी मना लिया गया.

अभय ने हुड्डा से पूछे दो सवाल

अभय सिंह चौटाला ने कहा कि भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने बयान दिया है कि कांग्रेस हरियाणा में 10 की 10 लोकसभा सीटें जीतने में सक्षम है. यदि हां, तो पिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस सभी सीटें क्यों हार गई. भूपेन्द्र सिंह हुडडा और दीपेन्द्र हुडडा, दोनों पिता- पुत्र, लोकसभा चुनाव क्यों हार गए. भूपेन्द्र हुड्डा सीधे तौर पर बीजेपी को फायदा पहुंचाना चाहते हैं. ऐसा बयान देने से पहले भूपेन्द्र हुड्डा को कांग्रेस आलाकमान से पूछना चाहिए था कि उन्हें ऐसा बयान देना चाहिए या नहीं.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.