हरियाणा के पूर्व CM खट्टर को केंद्र में मिलेगी बड़ी ज़िम्मेदारी, भूमिका तैयार; पढ़े कैप्टन अभिमन्यु ने क्या कहा?

हिसार | हरियाणा के नारनौंद विधानसभा क्षेत्र से विधायक एवं पूर्व में वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु रविवार को गांव मिलकपुर में बाहरा खाप के प्रधान रतन मिलकपुर के पुत्र मोहित के विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए. इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी. वहीं, उन्होंने दावा करते हुए कहा कि सभी 10 लोकसभा सीटों पर BJP प्रत्याशी बड़े मार्जिन से जीत दर्ज करेंगे.

CM Manohar Lal Khattar

व्यवस्था परिवर्तन लोगों को आया पसंद

कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि मनोहर लाल ने पिछले साढ़े 9 साल में हरियाणा में व्यवस्था परिवर्तन करने का काम किया और लोगों को यह रास भी आया. पढ़े- लिखे युवाओं को मेरिट के आधार पर नौकरी मिल रही है. फैमिली आईडी की बदौलत सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंद लोगों को घर बैठे मिलने लगा है.

अब केंद्रीय नेतृत्व ने पार्टी के मजबूत सिपाही नायब सैनी को मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी सौंपी है और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के लिए नई भूमिका तैयार की है. उन्हें करनाल लोकसभा क्षेत्र से चुनावी रण में उतारा गया है. यह सब उनके अच्छे कार्यों के आधार पर ही हुआ है.

यह भी पढ़े -  शहरी निकाय चुनावों की तैयारियों में जुटी हरियाणा BJP, रेवाड़ी- धारूहेड़ा में घोषित किए उम्मीदवार

कैप्टन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी किसी परिवार या इलाके की पार्टी नहीं है. यहां छोटे से छोटा कार्यकर्ता कब मुख्यमंत्री या प्रधानमंत्री बन जाएं, किसी को नहीं पता. समूचे देश का एक समान विकास करना हमारी पार्टी की सबसे पहली प्राथमिकता रही है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.