नई दिल्ली | राजधानी दिल्ली में हुए विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने जीत दर्ज की है, जिसके बाद अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा. राजनीतिक विशेषज्ञों के अनुसार, मनोज तिवारी और बांसुरी स्वराज सहित कई सांसद इस रेस से बाहर हो चुके हैं.
दिल्ली में दो डिप्टी सीएम बनाए जाने की संभावना भी कम नजर आ रही है. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि बीजेपी मुख्यमंत्री पद के लिए किसे चुनती है. ज्योतिषों ने इस रेस में तीन ऐसे नाम सुझाए हैं, जिनके मुख्यमंत्री बनने की प्रबल संभावनाएं बन रही हैं.
केजरीवाल को हराए प्रवेश वर्मा
मौजूदा समय में मीडिया रिपोर्ट्स में जिस नाम को मुख्यमंत्री पद का सबसे प्रबल दावेदार माना जा रहा है, वह हैं प्रवेश वर्मा. उन्होंने दिल्ली विधानसभा सीट से अरविंद केजरीवाल को कड़ी टक्कर दी और उन्हें हराया. दूसरे नंबर पर वीरेंद्र सचदेवा का नाम चर्चा में है, जबकि तीसरे संभावित दावेदार के रूप में बीजेपी किसी महिला विधायक को भी मौका दे सकती है. राजनीति के जानकारों का मानना है कि बीजेपी का इतिहास सरप्राइज देने वाला रहा है. ऐसे में मनजिंदर सिंह सिरसा और विजेंद्र गुप्ता के नाम भी मुख्यमंत्री पद के लिए चर्चा में हैं.
प्रवेश वर्मा मजबूत दावेदार
काशी के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य संजय उपाध्याय ने 7 नवंबर 1977 को जन्मे प्रवेश वर्मा को मुख्यमंत्री पद का सबसे प्रबल दावेदार बताया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी कुंडली में राहु और केतु मजबूत स्थिति में हैं, जिससे उनके लिए बड़े अवसर बनने की संभावना है. ऐसी ग्रह स्थितियां व्यक्ति के भाग्य को बदलने का माद्दा रखती हैं, जिससे यह माना जा सकता है कि वह मुख्यमंत्री पद के लिए एक मजबूत उम्मीदवार हो सकते हैं.
मनजिंदर सिंह सिरसा भी दौड़
ज्योतिष संजय उपाध्याय के अनुसार, सीएम पद की दौड़ में मनजिंदर सिंह सिरसा का नाम भी सामने आया है. वह राजौरी से तीसरी बार विधायक बने हैं और मीन राशि के जातक हैं. उनकी कुंडली में शनि और बुध की युति बनी हुई है. साथ ही, षष्ठम भाव में शनि का योग है. इसके अलावा, बुध और राहु के प्रभाव के कारण उनकी मुख्यमंत्री बनने की संभावनाएं और भी प्रबल हो जाती हैं.
विजेंद्र गुप्ता भी मुख्यमंत्री पद की रेस में
तीसरी बार विधायक बने रोहिणी विधानसभा क्षेत्र के विजेंद्र गुप्ता का जन्म 14 अगस्त 1963 को हुआ था. ज्योतिष प्रदीप शर्मा के अनुसार, उनकी राशि के स्वामी सूर्य देव हैं, जो व्यक्ति को समाज में मान- सम्मान दिलाते हैं. उनकी कुंडली में गुरु, शनि और राहु जैसे प्रभावशाली ग्रह मौजूद हैं, जो उन्हें सफलता दिला सकते हैं. ऐसे में विजेंद्र गुप्ता भी मुख्यमंत्री पद के लिए एक मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं.
