खुशखबरी: सावन महीने में खाटूश्याम के लिए संचालित होगी 2 स्पेशल ट्रेनें; देखें टाइमिंग व स्टॉपेज

रेवाड़ी | भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे द्वारा खाटूश्याम मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए ट्रेनों को संचालन का फैसला किया गया है. इससे विशेष तौर पर भक्तों को लाभ पहुंचेगा. दरअसल, हरियाणा में रेलयात्रियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. बता दें कि भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने दो स्पेशल ट्रेनों रेवाड़ी- रींगस- रेवाड़ी और जयपुर- भिवानी- जयपुर के संचालन को हरी झंडी दिखा दी है.

Train Railways

पिंक सिटी जयपुर घूमने जाने वाले लोगों को भी इस ट्रेन के संचालन का फायदा मिलेगा. दोनों ही ट्रेनों में जनरल श्रेणी के डिब्बों की संख्या ज्यादा रखी गई है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को सफर करने का अवसर मिल सके.

रेवाड़ी- रींगस- रेवाड़ी स्पेशल ट्रेन

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि रेवाड़ी- रींगस स्पेशल ट्रेन नंबर 09637, का संचालन 5 जुलाई, 6, 10, 12, 13, 19, 20, 21, 24, 26 और 27 जुलाई को होगा. यह ट्रेन रेवाड़ी से सुबह 11.45 बजे रवाना होकर दोपहर 02.45 बजे रींगस पहुंचेगी.

इसी तरह वापसी में रींगस- रेवाड़ी स्पेशल ट्रेन नंबर 09638, इन्हीं तारीखों पर दोपहर 03.05 रींगस से रवाना होकर शाम 06.20 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी. बीच रास्ते यह ट्रेन दोनों दिशाओं में कुंड, काठूवास, अटेली, नारनौल, अमरपुर जोरासी, निजामपुर, डाबला, मांवड़ा, नीम का थाना, कांवट और श्रीमाधोपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी. इसमें 8 जनरल श्रेणी और 2 गार्ड डिब्बों सहित कुल डिब्बों की संख्या 10 रहेगी.

भिवानी- जयपुर- भिवानी स्पेशल ट्रेन

ट्रेन नंबर 09733, जयपुर- भिवानी स्पेशल ट्रेन 1 जुलाई से 31 जुलाई तक संचालित होगी. यह ट्रेन सुबह 7 बजे जयपुर से रवाना होकर दोपहर 02.20 बजे भिवानी पहुंचेगी. इसी तरह वापसी में ट्रेन नंबर 09734, भिवानी- जयपुर स्पेशल ट्रेन भिवानी से शाम 04.05 बजे रवाना होकर रात 11.25 बजे जयपुर पहुंचेगी.

बीच रास्ते यह ट्रेन दोनों दिशाओं में ढेहर का बालाजी, नींदर बेनाड़, चौमूं सामोद, गोविंदगढ़ मलिकपुर, रींगस, श्रीमाधोपुर, कांवट, नीम का थाना, मांवड़ा, डाबला, निजामपुर, नारनौल, अटेली, कुंड, रेवाड़ी, कोसली, झाड़ली और चरखी दादरी स्टेशनों पर ठहराव करेगी. इस ट्रेन में 9 जनरल श्रेणी और 2 गार्ड सहित कुल डिब्बों की संख्या 11 रहेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.