रेवाड़ी | भारतीय रेलवे ने होली पर्व पर हरियाणा को बड़ी सौगात दी है. इस अवसर पर ट्रेनों में होने वाली अतिरिक्त भीड़-भाड़ को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे ने 4 जोड़ी को स्पेशल ट्रेनों के संचालन का शेड्यूल जारी कर दिया है. उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि इन स्पेशल ट्रेनों के संचालन से राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार और उत्तराखंड के यात्रियों को सीधा फायदा पहुंचेगा. वहीं, हरियाणा में भी इन ट्रेनों का ठहराव दिया गया है जिससे इन राज्यों से हरियाणा आने वाले यात्रियों को भी अतिरिक्त ट्रेनों की सुविधा का लाभ मिलेगा.
होली पर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें
ट्रेन नंबर 04829, जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 5, 12, 19 व 26 मार्च को 16.15 बजे जोधपुर से रवाना होकर अगले दिन 20.50 बजे गोरखपुर पहुंचेगी. इसी तरह वापसी में ट्रेन नंबर 04830, गोरखपुर-जोधपुर स्पेशल ट्रेन 6, 13, 20 व 27 मार्च को 23.25 बजे गोरखपुर से रवाना होकर 3 बजे जोधपुर पहुंचेगी.
बीच रास्ते यह ट्रेन दोनों दिशाओं में मेडता रोड, डेगाना, रेवाड़ी, दिल्ली, गाजियाबाद, लखनऊ, अयोध्या कैंट, बस्ती व खलीलाबाद सहित प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव करेगी.
श्रीगंगानगर- समस्तीपुर स्पेशल ट्रेन
ट्रेन नंबर 04731, श्रीगंगानगर-समस्तीपुर स्पेशल ट्रेन 1 से 29 मार्च तक प्रत्येक रविवार श्रीगंगानगर से 13.25 बजे रवाना होकर अगले दिन 23.30 बजे समस्तीपुर पहुंचेगी. इसी तरह वापसी में ट्रेन नंबर 04732, समस्तीपुर-श्रीगंगानगर स्पेशल ट्रेन 3 से 31 मार्च तक समस्तीपुर से प्रत्येक मंगलवार 1 बजे रवाना होकर अगले दिन 12.20 बजे श्रीगंगानगर पहुंचेगी.
श्रीगंगानगर- गोरखपुर स्पेशल ट्रेन
ट्रेन नंबर 04729, श्रीगंगानगर-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन 26 फरवरी से 26 मार्च तक प्रत्येक वीरवार श्रीगंगानगर से 13.25 बजे रवाना होकर अगले दिन 16.30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी. इसी तरह वापसी में ट्रेन नंबर 04730, गोरखपुर-श्रीगंगानगर स्पेशल ट्रेन 27 फरवरी से 27 मार्च तक प्रत्येक शुक्रवार 19.30 बजे गोरखपुर से रवाना होकर रविवार रात 02.45 बजे श्रीगंगानगर पहुंचेगी.
उदयपुर सिटी- योगनगरी ऋषिकेश स्पेशल ट्रेन
ट्रेन नंबर 09609, उदयपुर सिटी-योगनगरी ऋषिकेश स्पेशल ट्रेन 3 से 31 मार्च तक प्रत्येक मंगलवार 13.45 बजे उदयपुर सिटी से रवाना होकर अगले दिन 10.15 बजे योगनगरी ऋषिकेश पहुंचेगी. इसी तरह वापसी में ट्रेन नंबर 09610, योगनगरी ऋषिकेश-उदयपुर सिटी स्पेशल ट्रेन 4 मार्च से 1 अप्रैल तक प्रत्येक बुधवार 17.55 बजे ऋषिकेश से रवाना होकर अगले दिन 15.30 बजे उदयपुर सिटी पहुंचेगी.
