होली पर्व पर घर की यात्रा होगी आरामदायक, दोबारा पटरी पर लौटी लंबी दूरी की 1 दर्जन ट्रेनें; देखें पूरी लिस्ट

रेवाड़ी | होली पर्व पर घर आने की योजना बना रहे लोगों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है. उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि दिल्ली किशनगंज स्टेशन पर न्यू इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग पैनल के लिए प्रस्तावित नॉन इंटरलॉकिंग कार्य को स्थगित कर दिया गया है. इस कार्य के चलते जिन ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ था, वो अब पहले की तरह सुचारू रूप से जारी रहेगा.

Train Railways

निर्धारित शेड्यूल पर संचालित होगी ट्रेनें

ट्रेन नंबर 54411 रेवाड़ी-मेरठ छावनी (23 फरवरी से 3 मार्च), ट्रेन नंबर 14030 मेरठ छावनी-श्रीगंगानगर (23 फरवरी से 3 मार्च), ट्रेन नंबर 12439 नांदेड-श्रीगंगानगर (22 फरवरी व 1 मार्च), ट्रेन नंबर 12485 नांदेड-श्रीगंगानगर (23, 26 फरवरी व 2 मार्च) तथा ट्रेन नंबर 14619 अगरतला-फिरोजपुर छावनी (26 फरवरी) को अपने निर्धारित मार्ग एवं समयानुसार संचालित होंगी. इन लंबी दूरी की ट्रेनों के फिर से पटरी पर लौटने से यात्रियों को बड़े स्तर पर राहत पहुंचेगी. उनके लिए होली पर्व पर घर की डगर सुगम बनेगी.

यह भी पढ़े -  दिल्ली में जलभराव खत्म करने की तैयारी, 266 किमी नालों का होगा निर्माण और सुधार

दिल्ली- पंजाब का सफर होगा आसान

ट्रेन नंबर 12481, दिल्ली-श्रीगंगानगर, ट्रेन नंबर 12482, श्रीगंगानगर-दिल्ली, ट्रेन नंबर 14731, दिल्ली-बठिंडा तथा ट्रेन नंबर 14732, बठिंडा-दिल्ली (23 फरवरी से 3 मार्च तक) अब पूर्ण रूप से अपने निर्धारित मार्ग व समय- सारणी के अनुसार चलेंगी.

ट्रेन नंबर 15909, डिब्रूगढ़-लालगढ़ 27, 28 फरवरी एवं 1 मार्च को डिब्रूगढ़ से अपने निर्धारित समय पर ही प्रस्थान करेगी. अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि इन ट्रेनों के दोबारा पटरी पर लौटने से होली पर्व पर अपने घरों को लौटने वाले यात्रियों को राहत पहुंचेगी. उन्हें अतिरिक्त भीड़-भाड़ से छुटकारा मिलेगा जिससे उनकी यात्रा आरामदायक हो जाएगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.