खाटूश्याम- शिरडी जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, अब पूरे मार्च महीने दौड़ेगी 7 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

रेवाड़ी | हरियाणा में रेलयात्रियों के लिए एक और अच्छी खबर सामने आई है. त्यौहारों पर अतिरिक्त भीड़-भाड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने यात्रियों के हित में एक बड़ा फैसला लिया है ताकि उनका सफर आरामदायक हो सकें. रेलवे के इस फैसले से यात्रियों के लिए कंफर्म टिकट मिलना भी आसान हो जाएगा.

Indian Railways Train 2

7 जोड़ी ट्रेनों का हुआ विस्तार

रेलयात्रियों के लिए अच्छी खबर यह है कि उत्तर पश्चिम रेलवे ने 7 जोड़ी साप्ताहिक ट्रेनों के संचालन के विस्तार को मार्च महीने तक कर दिया है. जबकि पहले यह ट्रेनें सिर्फ फरवरी महीने तक ही संचालित होनी थी. इन ट्रेनों के विस्तार से लंबी दूरी की यात्रा पर जाने वालों को फायदा पहुंचेगा.

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि साप्ताहिक ट्रेनों की समीक्षा के बाद होली पर्व को देखते हुए इन ट्रेनों के विस्तार का फैसला लिया गया है. इन ट्रेनों के संचालन से महाराष्ट्र, गुजरात और राजस्थान के लिए सफर करने वाले यात्रियों को राहत पहुंचेगी. धार्मिक स्थल खाटूश्याम, शिरडी साईं बाबा और मुंबई जाने वाले यात्रियों को इन ट्रेनों के विस्तार का लाभ मिलेगा.

यह भी पढ़े -  दिल्ली में जलभराव खत्म करने की तैयारी, 266 किमी नालों का होगा निर्माण और सुधार

इन ट्रेनों का हुआ विस्तार

कैप्टन शशि किरण ने बताया कि जिन ट्रेनों के विस्तार को मार्च महीने के लिए विस्तार की हरी झंडी मिली है उनमें बीकानेर- साईनगर शिरडी, हिसार- खडकी, हिसार– वलसाड, भगत की कोठी- बांद्रा टर्मिनस, अजमेर- बांद्रा टर्मिनस, अजमेर- दौंड और अजमेर- सोलापुर ट्रेन शामिल हैं. इनके संचालन का शेड्यूल पहले की तरह यथावत रहेगा. यानि समय और स्टेशनों पर ठहराव पहले जैसा ही होगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.