6 सितंबर को रेवाड़ी में मेगा मैराथन, CM सैनी होंगे चीफ गेस्ट; जानें कब से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन

रेवाड़ी | हरियाणा के रेवाड़ी जिले में 6 सितंबर को होने वाली मैराथन में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्यातिथि होंगे. मैराथन के लिए 18 अगस्त से पंजीकरण प्रक्रिया शुरू होगी. आयोजन में हर आयुवर्ग के अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी करने की तैयारी की जा रही है. मैराथन का मुख्य उद्देश्य नशे के खिलाफ लोगों, खासकर युवाओं को जागरूक करना है.

Marathon

इसी को लेकर सोमवार को डीसी अभिषेक मीणा ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और सभी तैयारियां समय रहते पूरी करने के निर्देश दिए. उन्होंने अधिकारियों से मैराथन के रूट, प्रतिभागियों की संख्या, यातायात और रूट प्रबंधन के साथ चिकित्सा एवं सुरक्षा व्यवस्था करने को कहा.

कही ये बात

पेयजल, टेंट, मंच, प्रकाश एवं ध्वनि व्यवस्था, एलईडी स्क्रीन और फोटोग्राफी सहित अन्य जरूरी इंतजाम भी समय पर पूरे करने के निर्देश दिए गए. डीसी ने कहा कि आयोजन के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था नहीं होनी चाहिए. संबंधित विभाग अपने स्तर पर अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी तय करें. किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. बैठक में एडीसी राहुल मोदी, एसडीएम रेवाड़ी दलबीर सिंह, एसडीएम बावल संजीव कुमार, सीटीएम जितेंद्र कुमार सहित इंडस्ट्री एसोसिएशन के प्रतिनिधि मौजूद रहे.

यह भी पढ़े -  सितंबर से बदल जाएगी दक्षिणी हरियाणा की स्वास्थ्य व्यवस्था, AIIMS माजरा में OPD शुरू होने की तैयारी

टीम में किया जाएगा शामिल

डीसी ने बताया कि आयोजन स्थल पर आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था के लिए आयोजन टीम गठित की जाएगी. इसमें स्वयंसेवकों को भी शामिल किया जाएगा. मैराथन में ज्यादा से ज्यादा लोगों की भागीदारी के लिए स्कूलों, महाविद्यालयों, औद्योगिक इकाइयों, सामाजिक एवं स्वयंसेवी संगठनों और अन्य संस्थाओं से संपर्क किया जाएगा. औद्योगिक इकाइयों के कर्मचारियों और अन्य प्रतिभागियों की भागीदारी बढ़ाने के लिए भी समन्वय किया जाएगा.

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.