हरियाणा के 124 सरकारी स्कूल पीएमश्री योजना के तहत होंगे तब्दील, स्टूडेंट्स को मिलेगी ये आधुनिक सुविधाएं

रोहतक | हरियाणा के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है. ऐसे छात्रों को भी अब केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के तहत हिंदी व अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई करने का मौका मिलेगा. इसके लिए राज्य के 124 स्कूलों को पीएमश्री में तब्दील किया जाएगा. इन स्कूलों में छात्रों को प्राइवेट स्कूलों की तर्ज पर आधुनिक सुविधाएं देने का दावा किया गया है.

school teacher

निजी स्कूलों की तर्ज पर मिलेगी सुविधाएं

प्रदेश के जिन 124 स्कूलों को इस योजना में शामिल किया गया है उनमें प्राइवेट स्कूलों की तर्ज पर सुविधाएं मुहैया कराई जाएगी. इन स्कूलों में सुधार कर इन्हें बेहतर बनाया जाएगा. इन स्कूलों में स्मार्ट क्लास, छात्रों के बैठने व पढ़ने की बेहतरीन व्यवस्था व खेल समेत कई अन्य आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होगी. पीएमश्री योजना के तहत इस बार राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों को चुना गया है.

रोहतक के ये स्कूल शामिल

  • राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मॉडल टाउन
  • राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, टिटौली
  • राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सांपला
  • राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, महम
यह भी पढ़े -  हरियाणा के सरकारी स्कूलों के जर्जर भवनों पर फैसला, होगा कंडम घोषित करने का निर्णय

CM करेंगे योजना का शुभारंभ

बता दें कि सीएम मनोहर लाल 25 अक्टूबर को पीएमश्री योजना का शुभारंभ करेंगे और MDU में होने वाले इस समारोह के लिए तैयारियां जोरों पर है. हरियाणा स्कूल शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक नीरज शर्मा और उपायुक्त अजय कुमार सोमवार को व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए मौके पर पहुंचे. इस समारोह में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के अलावा शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर और केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.