राम रहीम को एक बार फिर मिल सकती है पैरोल, 29 अप्रैल से पहले बाहर आने की चर्चा

रोहतक | हरियाणा के रोहतक की सुनारिया जेल में बंद राम रहीम को फिर पैरोल मिलने की चर्चा शुरू हो गई है. चर्चा है कि यह पैरोल वह यूपी के बरनावा आश्रम में भी काट सकता है. 29 अप्रैल से पहले बाहर आने की चर्चा है क्योंकि 29 अप्रैल को डेरा का स्थापना दिवस है. साथ ही, इस दिन जाम- ए- इंसा की शुरुआत की गई. ऐसे में स्थापना दिवस को लेकर सिरसा व अन्य डेरों में तैयारियां शुरू हो गई हैं.

ram rahim

बागपत प्रशासन ने भेजी रिपोर्ट

यूपी के बागपत प्रशासन की ओर से राम रहीम की पैरोल को लेकर रिपोर्ट भेजी गई है. डेरा सच्चा सौदा सिरसा ने पैरोल में किसी प्रकार की बाधा नहीं आने पर तैयारी शुरू कर दी है. डेरा की एक टीम यूपी के बरनावा आश्रम पहुंचने लगी है. हालांकि, डेरा प्रमुख इस साल 21 जनवरी को 40 दिन की पैरोल पर आए थे और मार्च में लौटे थे.

2022 में पहली बार मिली पैरोल 

डेरा प्रमुख को साल 2022 में पहली बार 7 फरवरी को पंजाब और यूपी विधानसभा चुनाव के दौरान 21 दिन की फरलो मिली थी. इस दौरान वे गुरुग्राम डेरा में रुके थे. इसके बाद, 17 जून 2022 को उसे 30 दिन की पैरोल मिली. तब वह यूपी के बागपत जिले के बरनावा आश्रम में रह रहा था. अक्टूबर 2022 में राम रहीम फिर 40 दिन की पैरोल पर आया. इसी साल 21 जनवरी को उन्हें 40 दिन की पैरोल मिली थी.

यह भी पढ़े -  हरियाणा के पहलवानों का दबदबा, MDU रोहतक में जीती ओवरऑल टीम चैंपियनशिप

राम रहीम काट रहा उम्रकैद की सजा

राम रहीम साध्वी यौन शोषण, छत्रपति हत्याकांड और रंजीत हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा काट रहा है. वह 2017 से जेल में है. साध्वी यौन शोषण के आरोप में 20 साल की सजा सुनाई गई थी.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.