यमुना जल विवाद: अरविंद केजरीवाल को सोनीपत कोर्ट का नोटिस, 17 फरवरी को होगी सुनवाई

नई दिल्ली | यमुना नदी में जहर मिलाने के आरोपों के बीच हरियाणा से लेकर दिल्ली तक की राजनीति गरमा चुकी है. अब इसी मामले में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को सोनीपत कोर्ट ने नोटिस भेजा है. दरअसल, सिंचाई विभाग के एक अधिकारी ने इस संबंध में सोनीपत सीजीएम नेहा गोयल की कोर्ट में शिकायत दायर की थी. कोर्ट ने संज्ञान लेते हुए नोटिस जारी कर मामला दर्ज कर लिया है. इस केस की अगली सुनवाई 17 फरवरी को होगी.

arvind kejriwal

CM सैनी ने पिया यमुना का जल

अरविंद केजरीवाल ने यमुना नदी के पानी को जहरीला बताया था, जिसके जवाब में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने यमुना का पानी पीकर इसका वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करते हुए कहा, ”हरियाणा की सीमा पर बेहिचक और बेझिझक पवित्र यमुना के जल का आचमन किया.” इस पर अरविंद केजरीवाल ने पलटवार करते हुए लिखा, “सैनी ने यमुना का पानी पीने का नाटक किया और फिर वही पानी वापस नदी में थूक दिया.”

राजनीतिक बयानबाजी हुई तेज

इस मुद्दे को लेकर पहले भी हरियाणा और दिल्ली के नेताओं के बीच जुबानी जंग जारी रही है. बुधवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री आतिशी ने नायब सिंह सैनी के पल्ला घाट दौरे पर तंज कसा, जिसके जवाब में सैनी ने उन्हें “खड़ाऊं मुख्यमंत्री” बता दिया.

यह भी पढ़े -  दिल्ली के जंतर- मंतर पर होगा विरोध प्रदर्शन, CJP चीफ अभिजीत दीपके ने युवाओं से की अपील

सैनी ने कहा, “जहर यमुना के पानी में नहीं, बल्कि आप लोगों के दिमाग में है.” कुछ समय पहले केजरीवाल ने आरोप लगाया था कि बीजेपी ने हरियाणा में यमुना के पानी में जहर मिला दिया, जिसे उनकी सरकार ने बॉर्डर पर रोक दिया. इस बयान के बाद से लगातार राजनीतिक घमासान जारी है और इसके चलते माहौल गर्म होता जा रहा है.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts