भारत और वेस्टइंडीज के बीच आज खेला जाएगा पहला वनडे मैच, ये हो सकती है संभावित प्लेइंग इलेवन

स्पोर्ट्स डेस्क | भारत और वेस्टइंडीज के बीच आज से 3 वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा. यह मुकाबला शाम 7:00 बजे से बारबाडोस के केसिगंटन ओवल में खेला जाएगा. इस मैच के लिए भारतीय पूर्व सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर की तरफ से अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान किया गया है. इनकी तरफ से जारी की गई प्लेइंग इलेवन में संजू सैमसन को ईशान किशन से ऊपर खेलने को मौका दिया जा सकता है. वहीं, तेज गेंदबाजी के विकल्प में उन्होंने मोहम्मद सिराज तथा उमरान मलिक को सेलेक्ट किया.

Cricket Match

इन खिलाड़ियों को किया शामिल

उनकी टीम में हार्दिक पंड्या भी तेज गेंदबाज के रूप में नजर आ सकते हैं. इसके अलावा, स्पिनर्स का डिपार्टमेंट रविंद्र जडेजा और अक्षर पटेल के नाम होगा. वसीम जाफर की तरफ से अपनी प्लेइंग इलेवन में टॉप 3 बल्लेबाजों में किसी प्रकार का कोई भी बदलाव नहीं किया गया है. कप्तान रोहित शर्मा के साथ शुभमन गिल पारी की शुरुआत करेंगे. वहीं, 3 नंबर पर विराट कोहली नजर आने वाले हैं. इसके बाद, उन्होंने केएल राहुल की गैरमौजूदगी में ईशान किशन से ऊपर संजू सैमसन को टीम में शामिल किया है यानी चौथे नंबर पर आपको संजू सैमसन खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं.

यह भी पढ़े -  एशियन गेम्स में भारतीय कबड्डी टीम से रहेगी गोल्ड की उम्मीदें, हरियाणा की बेटी रितु करेगी कप्तानी

ये होंगे टीम के फिनिशर्स

ईशान किशन मिडिल ऑर्डर में एक Left Handed बल्लेबाज की भूमिका निभाते हुए नजर आ सकते हैं. इसके अलावा, जाफर की प्लेइंग इलेवन में 8 नंबर तक बल्लेबाजी को शामिल किया गया है. नंबर 5 पर उन्होंने हार्दिक पंड्या को मौका दिया है. वहीं, फिनिशर की जिम्मेदारी सूर्यकुमार यादव के साथ- साथ रविंद्र जडेजा और अक्षर पटेल को भी सौंपी गई है. तेज गेंदबाजी के लिए टीम में मोहम्मद सिराज और उमरान मलिक को शामिल किया गया है.

ये हो सकती है संभावित प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, संजू सैमसन, हार्दिक पांड्या, सूर्यकुमार यादव, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.