हरियाणा में इन जिलो में दिखेगा चक्रवात बिपरजॉय का असर, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट; पढ़े अपडेट

चंडीगढ़ | चक्रवात बिपरजॉय (Cyclone Biporjoy) का असर सिर्फ हरियाणा के दक्षिणी हिस्से के जिलों में ही देखा जा सकेगा. इसका असर आज से 19 जून तक सबसे ज्यादा दिखाई देगा. इस दिन चंडीगढ़ मौसम विभाग ने दक्षिण हरियाणा के 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ और द्विप्रजोय चक्रवात के सक्रिय होने से राज्य में बारिश और तेज हवाएं चलने की भी संभावना जताई है. बिपरजॉय का ज्यादा असर दक्षिण हरियाणा के महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद में देखने को मिलेगा.

cyclone chakrwat

पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय

मौसम विभाग चंडीगढ़ के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि अगले कई दिनों तक हरियाणा के मौसम में बदलाव होगा. 18 और 19 जून तक राज्य में कई जगहों पर बारिश की प्रबल संभावना है. हरियाणा में एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है जिससे मौसम में बदलाव होगा.

राजस्थान के रास्ते आएगा चक्रवात

मनमोहन सिंह ने बताया कि बिपरजॉय चक्रवात सबसे पहले गुजरात से टकराएगा. जिसके बाद राजस्थान के रास्ते होते हुए दक्षिण हरियाणा पहुंचेगा. मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार, चक्रवात के कारण राज्य में ज्यादा प्रभाव की संभावना नहीं है लेकिन इसका असर 18 और 19 जून तक स्पष्ट रूप से पता चल पाएगा. बता दें कि चक्रवात समुद्र में बहुत भयंकर होते हैं लेकिन जमीन से टकराने के बाद धीरे- धीरे कमजोर पड़ जाते हैं.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में अब तेज गर्मी और लू चलने की बनेगी स्थिति, इन जिलों में 40 डिग्री से ऊपर पहुंचा तापमान

चक्रवात बिपरजॉय भी हरियाणा पहुंचत- पहुंचते कमजोर हो जाएगा लेकिन कभी- कभी ऐसा देखा गया है कि चक्रवातों का प्रभाव बढ़ भी सकता है इसलिए एहतियात के तौर पर मौसम विभाग की तरफ से चेतावनी जारी की गई है.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.